South Africa Move Past Pakistan In Wtc Points Table After Win Over Spirited West Indies In 2nd Test
WTC points table: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पछाड़ा, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भारत की बादशाहत कायम
World Test Championship 2023-25 Updated Points Table: साउथ अफ्रीका की डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल चक्र में यह छह मैचों में दूसरी जीत है. टीम को अब तक तीन मैचों में हार मिली है जबकि एक ड्रॉ रहा है.
WTC points table: दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 40 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की लगातार दसवीं टेस्ट सीरीज जीत है. ऐतिहासिक जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. प्रोटियाज ने लेटेस्ट डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 जगह बना ली है. भारतीय टीम अभी भी नंबर-1 पायदान पर कायम है.
साउथ अफ्रीका की डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल चक्र में यह छह मैचों में दूसरी जीत है. टीम को अब तक तीन मैचों में हार मिली है जबकि एक ड्रॉ रहा है. साउथ अफ्रीका के पास अब 28 प्वॉइंट्स हो गए हैं और उसका जीत प्रतिशत 38.89 का गया है. पाकिस्तान अब छठे नंबर पर खिसक गया है.
पाकिस्तान के पास हालांकि अभी टॉप-5 में बाहर आने का मौका है क्योंकि टीम को अभी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है.वहीं वेस्टइंडीज की टीम 20 प्वाइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है.कैरेबियाई टीम का जीत प्रतिशत 20.83 है. आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल जीत प्रतिशत के आधार पर तय होता है.वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला अगले साल खेला जाना है और फाइनल में प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें खेलती है.
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद भारत के स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. टीम इंडिया अभी भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कायम है. भारत के 74 प्वाइंट्स हैं और टीम का जीत प्रतिशत 68.52 फीसदी है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम 90 प्वाइंट्स और 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड की टीम 36 प्वाइंट्स और 50 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा श्रीलंका चौथे और इंग्लैंड सातवें नंबर पर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.