By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- South Africa Spinner And Hanuman Bhakat Keshav Maharaj Reclaims Top Spot In Mens Odi Bowling Rankings
ODI Rankings: हनुमान भक्त गेंदबाज पर बरसी कृपा, वनडे रैंकिंग में बना नंबर-1 बॉलर
ICC ODI Rankings: आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महराज को जबरदस्त फायदा हुआ है. उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में फाइफर लिया था.
आईसीसी ने आज वनडे रैंकिंग जारी की है. जिसमें हनुमान भक्त केशव महाराज की बल्ले-बल्ले हो गई है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट झटके थे. जिसका असर रैंकिंग में साफ देखने को मिल रहा है.
केशव महाराज दो स्थान की छलांग लगाते हुए 687 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा और भारत के कुलदीप यादव को पीछे छोड़ है. जिसके साथ ही अब तीक्षणा दूसरे जबकि कुलदीप तीसरे स्थान पर चले गए हैं.
केशव महाराज वनडे में मचा रहे तहलका
केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट झटके. उनके धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 98 रन धूल चटा दी. वहीं केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
South Africa’s ace spinner becomes the No.1 ranked ODI bowler following his exploits Down Under 👊https://t.co/PkBRZdDDaM
— ICC (@ICC) August 20, 2025
महाराज साउथ अफ्रीका की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं. महाराज ने 59 टेस्ट में 203, 49 वनडे में 63 और 39 टी20 में 38 विकेट लिए हैं. हाल ही में केशव ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कमाल किया था.
हनुमान भक्त हैं केशव
भारतीय मूल के केशव महाराज हनुमान जी में बड़ी श्रद्धा रखते हैं. वो अयोध्या में भगवान राम के दर्शन भी कर चुके हैं. जहां उन्होंने खुलासा किया था कि वे हनुमान भक्त हैं. केशव जब भी भारत आते हैं. तब फ्री समय में जरुर वो मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं. वही वो क्रिकेट के मैदान पर भी विकेट लेने के बाद हनुमान जी को याद करते हैं.
Also Read:
-
साउथ अफ्रीका के केशव महाराज को SA20 में बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने बनाया अपना कप्तान
-
ICC की वनडे रैंकिंग- कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में! विराट कोहली और रोहित शर्मा फिर बने सरताज
-
IND vs SA: गुवाहाटी में भारत को मिली टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार, 408 रनों से पीटकर साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद जीती सीरीज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें