By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- South Africa Stun Mighty Australia By 8 Wickets To Enter Womens T20 World Cup Final
साउथ अफ्रीका की टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाई टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह
साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटा दी. इसी के साथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है.
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका की टीम ने 135 रनों का पीछा करते हुए लक्ष्य मात्र 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. ऐनी बॉश ने अफ्रीका के लिए ताबड़तोड़ 74 रनों की पारी खेली है. जिसकी बदौलत बड़ी आसानी ने अफ्रीका ने अपनी पिछली हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से पूरा कर लिया.
सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने 42 रनों की अहम पारी खेली. वोलवार्ड ने बॉश के साथ 96 रनों की साझेदारी की थी. जिसकी वजह से मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली से दूर चला गया.
TAKE A BOW, LAURA WOLVAARDT AND SOUTH AFRICA …!!! 🙇♂️
– Australia last lost a Women’s T20 World Cup Semis in 2009 and had a 15 match winning streak during this Semi Final. 🤯
Proteas beating the odds scripted history! ⚠️ pic.twitter.com/heaQyeCa9d
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 17, 2024
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच 2023 का महिला टी20 विश्व कप फाइनल खेला गया था. जिसमें आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन बनाये। कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया. अंत में एलिस पैरी की 23 गेंद में 31 रन और फोबे लिचफील्ड की नौ गेंद में नाबाद 16 रन की पारी से ऑस्ट्रेलयाई टीम इस स्कोर तक पहुंची. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी के चार ओवर में 40 रन लुटा दिए.
दक्षिण अफ्रीका ने कसी गेंदबाजी की जिसमें अयाबोंगा खाका ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके. जबकि मारिजाने काप और नोनकुलुलेको म्लाबा को एक – एक विकेट मिला.
विकेटकीपर बेथ मूनी ने कप्तान मैकग्रा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 50 रन की भागीदारी निभाई. पर म्लाबा की गेंद ने मैकग्रा की 33 गेंद की पारी का अंत किया. जिसमें उन्होंने तीन चौके लगाये. बेथ मूनी को काप ने रन आउट किया. जिन्होंने 42 गेंद की पारी के दौरान दो चौके जड़े. इस तरह टीम ने 99 रन पर चौथा विकेट गंवाया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें