ICC Womens World Cup 2025: लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले ने उगला आग, इंग्लैंड को 125 रन से रौंद विश्वकप के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका

ICC Womens World Cup 2025: दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में इतिहास रच दिया है. गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया

Published date india.com Published: October 29, 2025 10:06 PM IST
South Africa vs England women’s world cup 2025
South Africa vs England women’s world cup 2025

ICC Womens World Cup 2025: दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में इतिहास रच दिया है. गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. टीम के शानदार प्रदर्शन ने पूरे क्रिकेट जगत में उनकी तारीफ कराई है.

इंग्लैंड को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने अपने पहले दो विकेट 0 के स्कोर पर और तीसरा विकेट मात्र 3 रन पर गंवा दिया. इसके बाद कप्तान नट सेवियर ब्रंट और एलिस कैप्सी ने चौथे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की उम्मीदें जगाईं. लेकिन जैसे ही एलिस कैप्सी 50 रन बनाकर आउट हुईं, टीम फिर बिखर गई. कप्तान ब्रंट ने 64 और डेनी व्याट ने 34 रन बनाए. निचले क्रम की बल्लेबाज लिंसे स्मिथ ने 27 रन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 42.3 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई.

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज मारिजेन कैप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा अयाबोंगा खाका, एन मल्बा और सुन लूस ने 1-1 विकेट लिया, जबकि नाडिन डे क्लार्क को 2 विकेट मिले. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पूरी टीम को दबाव में रखा और उन्हें बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया. इस शानदार गेंदबाजी ने जीत की नींव मजबूती से रखी.

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 319 रन बनाए. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार 169 रनों की पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी यह पारी सेमीफाइनल की सबसे यादगार पारियों में से एक रही. वोल्वार्ड्ट के अलावा तजमिन ब्रिट्स ने 45, मारिजेन कैप ने 42 और क्लो ट्रायोन ने 33 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने 4, लॉरेन बेल ने 2 और कप्तान ब्रंट ने 1 विकेट लिया. दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के साथ अब पूरी टीम का लक्ष्य पहली बार विश्व कप खिताब अपने नाम करना है.

(इनपुट-IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.