IPL 2025: नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, यो-यो टेस्ट का स्कोर उड़ा देगा आपके होश!

Nitish Kumar Reddy passes Yo-Yo test Score: यो-यो टेस्ट में नीतीश का ये स्कोर भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली से कहीं ज्यादा है.

Published date india.com Published: March 15, 2025 4:17 PM IST
IPL 2025: नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, यो-यो टेस्ट का स्कोर उड़ा देगा आपके होश!
Nitish Kumar Reddy

बेंगलुरु: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन की समस्या से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और फिजियो ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? रोहित शर्मा पर आया बड़ा अपडेट

21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी.

नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण वह उस मैच और पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए थे.

क्या रहा यो-यो टेस्ट का स्कोर?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश रेड्डी ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. उन्होंने यो-यो टेस्ट में 18.1 का स्कोर किया है. यो-यो टेस्ट में नीतीश का ये स्कोर भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली से कहीं ज्यादा है. कोहली का यो-यो टेस्ट स्कोर एक बार 17.2 का रहा था.

फिट होने के बाद नीतीश अब आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के पहले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. हैदराबाद को अपना पहला मैच 23 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है.

Fastest ball in IPL: आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज

नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपये में बरकरार रखा था. उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे.

उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया और मेलबर्न में चौथे टेस्ट में 114 रन की साहसिक पारी भी खेली थी. नीतीश जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे जिसे अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.