बारिश ने सनराइजर्स हैदराबाद को IPL 2025 प्लेऑफ की रेस से किया बाहर, दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें कायम

SRH Crash Out Of IPL 2025 Playoff Race: मैच रद्द होने के बाद हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वो प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली इस सीजन की तीसरी टीम बन गई है.

Published date india.com Updated: May 5, 2025 11:33 PM IST
IPL 2025, SRH vs DC, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals, Axar Patel, Ashutosh Sharma, Hyderabad weather, Rajiv Gandhi International Stadium, Cricket, cricket news, latest cricket news,
Rain plays spoil sport as Sunrisers Hyderabad knocked out of IPL 2025 playoff race

हैदराबाद: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर (IPL) 2025 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के बाद हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वो प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली इस सीजन की तीसरी टीम बन गई है.

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 133 रन बनाए जिसके बाद बारिश हो गई. इसके बाद बारिश रुकी नहीं और फिर निर्धारित समय के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक बांट दिए गए. इससे हैदराबाद की 11 मैचों में सात ही अंक हो पाई है और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

कौन हैं उर्विल पटेल जिसने 28 गेंद पर शतक जड़ रचा इतिहास, अब CSK ने अपनी टीम में किया शामिल

सनराइजर्स की टीम 11 मैच में सात अंक के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन अब अधिकतम 13 अंक जुटा सकती है जबकि पहले ही चार टीम 14 या इससे अधिक अंक हासिल कर चुकी हैं. सनराइजर्स की टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स भी पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं.

वहीं, दिल्ली की 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के बाद 13 अंक है और टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में कायम है. दिल्ली की ओर से आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 41-41 रन की पारियां खेली. सनराइजर्स की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

इससे पहले, कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41, 36 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) की उपयोगी पारियों और दोनों के बीच सातवें विकेट की 66 रन की साझेदारी की सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5 कप्तान, जिन्होंने IPL मैच की एक पारी में पावरप्ले में झटके 2 से ज्यादा विकेट, इस खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जयदेव उनादकट ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया. ईशान मलिंगा (28 रन पर एक विकेट) और हर्षल पटेल (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 15 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों करुण नायर (00) और फाफ डु प्लेसी (03) तथा अभिषेक पोरेल (08) को पवेलियन भेज दिया. कमिंस ने मैच की पहली ही गेंद पर नायर को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया। सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में डु प्लेसी भी इशान को कैच दे बैठे.

अच्छी फॉर्म में चल रहे पोरेल ने कमिंस पर चौका जड़ा लेकिन फिर उन्हीं की गेंद पर इशान के हाथों लपके गए. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (06) ने कमिंस पर चौके से खाता खोला लेकिन हर्षल पटेल की गेंद को मिड ऑफ पर सनराइजर्स के कप्तान के हाथों में खेल गए. दिल्ली की टीम पावर प्ले में चार विकेट पर 26 रन ही बना सकी.

मौजूदा सत्र में दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज लोकेश राहुल भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद जयदेव उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन हो गया. विपराज निगम ने 10वें ओवर में जीशान अंसारी पर मैच का पहला छक्का जड़ा और फिर इसी ओवर में चौका भी मारा. दिल्ली के रनों का अर्धशतक 11वें ओवर में पूरा हुआ.

7 खिलाड़ी जिन्होंने IPL के अपने पहले ही सीजन में मचाया धमाल, जल्द कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

विपराज हालांकि इसके बाद स्टब्स के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। स्टब्स ने अंसारी की गेंद पर शॉट खेला और एक रन पूरा करने के बाद दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। विपराज हालांकि रन के इच्छुक नहीं थे और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए जिसके बाद विपराज ने अपने विकेट का बलिदान दिया और गेंदबाजी छोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 18 रन बनाए.

आशुतोष ने आते ही अंसारी पर दो छक्के लगाए और फिर हर्षल पर लगातार दो चौकों के साथ 17वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. स्टब्स ने 18वें ओवर में ईशान मलिंगा पर दो चौके मारे। आशुतोष ने अगले ओवर में हर्षल पर छक्का जड़ा लेकिन अंतिम ओवर में मलिंगा का शिकार बने.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.