9 साल बाद रोहित शर्मा ने ठोका लगातार दूसरा अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने लगाया विजयी चौका, हैदराबाद की छठी हार

SRH vs MI, IPL 2025: मुंबई इंडियंस की लीग के 18वें सीजन में यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

Published date india.com Updated: April 23, 2025 11:53 PM IST
9 साल बाद रोहित शर्मा ने ठोका लगातार दूसरा अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने लगाया विजयी चौका, हैदराबाद की छठी हार

हैदराबाद: रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 41वें मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दे दी. मुंबई इंडियंस की लीग के 18वें सीजन में यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

9 साल बाद रोहित शर्मा ने ठोका लगातार दूसरा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका. 2016 के बाद ये पहला मौका था जब रोहित ने आईपीएल में लगातार दो मैचों में फिफ्टी जड़ी है. हिटमैन ने पिछले मैच में नाबाद 76 रन की पारी खेली थी.

रोहित ने बुधवार को भी हैदराबाद के खिलाफ 46 गेंद में 3 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 70 रन की पारी खेली. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए. एमआई ने 15.4 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया. रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे.

IPL 2025: बाजुओं पर काली पट्टी, चीयरलीडर-आतिशबाजी नहीं; पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

इससे पहले हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाये.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सनराइजर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और उसके पांच विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए थे. इसके बाद क्लासेन ने पारी को संभाला. दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट अभिनव के साथ 99 रन की साझेदारी की. अभिनव ने 37 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन बनाये.

अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स का शीर्षक्रम सपाट और कठोर विकेट पर टिक नहीं सका. सनराइजर्स के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया. ईशान किशन (एक) ने मैदान से जाने का फैसला किया जबकि गेंद उनके बल्ले को छूकर विकेटकीपर के हाथ में नहीं गई थी. दीपक चाहर की गेंद लेग साइड के बाहर से जा रही थी जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया लेकिन किशन को वापिस जाते देख उन्होंने ऊंगली उठा दी.

IPL 2025 के बीच जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने कर दिया बड़ा खेला, भारत के पड़ोसी देश को चटा दी धूल

गेंदबाज या विकेटकीपर रियान रिकेलटन ने अपील भी नहीं की थी. ट्रेविस हेड (0) ने ट्रेंट बोल्ट की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर थर्ड मैन में नमन धीर को कैच थमाया. अभिषेक शर्मा (आठ ) ने छक्के के साथ शुरूआत की लेकिन बोल्ट की गेंद पर विग्नेश पुथुर को कैच दे बैठे. वहीं नीतिश कुमार रेड्डी ने चाहर की गेंद पर मिडआन में मिचेल सेंटनेर को कैच थमाया.

पावरप्ले में सनराइजर्स के चार विकेट 24 रन पर गिर गए थे ।इसके बाद अनिकेत वर्मा को मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने आउट किया. नौ ओवर के भीतर पांच विकेट 35 रन पर गिरने के बाद क्लासेन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने पुथुर को दसवें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया । इसके बाद पंड्या को तीन चौके लगाए.

दूसरे छोर से क्लासेन को सहयोग नहीं मिला. अभिनव ने बड़ा शॉट खेलने से पहले सात गेंदें खराब की. क्लासेन को जसप्रीत बुमराह ने तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया जबकि अभिनव को बोल्ट ने पवेलियन भेजा. बुमराह का यह 300वां टी20 विकेट था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.