IPL 2025: ईशान किशन ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, 242 रन बनाने के बाद RR को मिली हार, SRH का विजयी आगाज

SRH vs RR, IPL 2025: यह आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी एसआरएच के नाम है। टीम ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाये थे।

Published date india.com Updated: March 23, 2025 8:38 PM IST
IPL 2025: ईशान किशन ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, 242 रन बनाने के बाद RR को मिली हार, SRH का विजयी आगाज
SRH vs RR, IPL 2025,

हैदराबाद: ईशान किशन (47 गेंद में नाबाद 106) की तूफानी बल्लेबाजी संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल के शानदार प्रयासों पर भरी पड़ी, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 44 रौंदकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

किशन ने रॉयल्स के कमजोर आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक पूरा किया। ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे।

हेड ने इस फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण कर रहे किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 20 चौके और नौ छक्के लगाए जिससे एसआरएच ने छह विकेट पर 286 रन का स्कोर खड़ा किया।

ईशान किशन ने 45 गेंदों पर ठोका शतक, IPL में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

यह आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी एसआरएच के नाम है। टीम ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाये थे। रॉयल्स की टीम हालांकि कभी लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में नहीं दिखी लेकिन टीम खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 242 रन बनाने में सफल रही।

हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस मैच को तीन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए भी जाना जायेगा। सैमसन (37 गेंदों पर 66 रन) और जुरेल (35 गेंदों पर 70 रन) ने 9.5 ओवरों में 111 रन की साझेदारी करके एसआरएच प्रशंसकों को थोड़ी देर के लिए डराने में सफल रही। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों का फायदा उठाते हुड सहजता से बड़े शॉट खेले।

ट्रेविस हेड के बल्ले ने फिर मचाई तबाही, राजस्थान रॉयल्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 14 साल बाद हुआ ऐसा

बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा से ही जीत माना जा रहा था लेकिन मैच का निर्णायक मोड़ दो ओवरों में आया। एडम जम्पा (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (चार ओवर में बिना किसी सफलता के 60 रन) ने 10वें और 11वें ओवर में सात रन खर्च किये जिससे जरूरी रन गति काफी इजाफा हो गया।

हर्षल पटेल (चार ओवर में 34 रन पर दो विकेट) ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की खास कर आखिरी ओवरों में उन्होंने राजस्थान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मैच के परिणाम पर डॉट गेंद (जिस गेंद पर कोई रन नहीं बना हो) का बड़ा असर रहा। राजस्थान के बल्लेबाजों के 25 डॉट गेंदों के मुकाबले एसआरएच ने सिर्फ 15 डॉट गेंदें खेली।

Most expensive spells: आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डालने वाले टॉप 5 गेंदबाज, इस बॉलर को पड़ी सबसे ज्यादा मार

सिमरजीत सिंह (तीन ओवर में 46 रन पर दो विकेट) ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर एसआरएच को शानदार शुरुआत दिलायी। राजस्थान ने 50 रन तक तीन विकेट गंवा दिये थे।

जुरेल ने इस गेंदबाज के खिलाफ हालांकि तीन छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर किये। जुरेल और सैमसन का विकेट 14वें और 15वें ओवर तीन गेंद के अंदर गिरा जिससे रॉयल्स की हार लगभग तय हो गयी। शिमरोन हेटमायर (23 गेंदों पर 42 रन) और शुभम दुबे (11 गेंदों पर नाबाद 34) ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम की हार के अंतर को कम किया।

चमत्कार! वनडे में कभी भी OUT नहीं हुआ टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, विकेट की भीख मांगते रहे बॉलर, आखिरी वाला तो धोनी का

इससे पहले एसआरएच ने पिछले सत्र की अपनी लय को जारी रखा लेकिन टीम अंतिम ओवर में दो विकेट गंवाने के कारण अपने और आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ने से चूक गयी। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाये। वह आईपीएल इतिहास में बिना विकेट लिये सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गये।

मैच के शुरुआती 10 ओवर में हेड और आखिरी 10 ओवरों में किशन का दबदबा इतना था कि अभिषेक शर्मा (11 गेंदों पर 24 रन) और फिट हुए नीतीश रेड्डी (15 गेंदों पर 30 रन) के प्रयास फीके लगे। हेनरिच क्लासेन (14 गेंदों पर 34 रन) ने आखिरी ओवरों में रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शानदार शॉट खेले।

पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ियों में से एक किशन के लिए 2024 का साल मुश्किल रहा। इस लीग के लिए घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण उन्होंने अपना केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ और मुंबई की फ्रेंचाइजी ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया।

पटना के इस छोटे कद के खिलाड़ी ने नये जोश के साथ वापसी की है और नयी फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। वह इस सपाट पिच पर और सात मैच खेल सकते हैं । वह इस तरह के प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे।

रॉयल्स के सबसे अनुभवी गेंदबाज आर्चर के खिलाफ शुरुआती ओवर से ही हेड ने दबदबा कायम कर 23 रन बटोरे। हेड ने उनके खिलाफ पुल शॉट पर छक्का जड़ा तो किशन ने उन्हें एक्स्ट्रा कवर पर छक्का लगाने के बाद उनकी गति का इस्तेमाल करते हुए स्कूप शॉट की मदद से विकेटकीपर के ऊपर से गेंद को छह रन के लिए भेजा।

आर्चर की अधिक गति उनकी कमजोर कड़ी साबित हो रही थी तो वहीं फजलहक फारूकी (तीन ओवर में बिना किसी सफलता के 49 रन) और संदीप शर्मा चार ओवर मे 51 रन पर एक विकेट) की कम गति उनके लिए परेशानी का सबब बनी।

अबूझ स्पिनर महेश तीक्षणा (चार ओवर में 52 रन पर दो विकेट) को दो सफलता तो मिली लेकिन वह सही लंबाई के साथ गेंदबाजी नहीं कर सकें। रॉयल्स के लिए सिर्फ तुषार देशपांडे (चार ओवर में 44 रन पर तीन विकेट) ही पारी के अंत में सम्मानजनक आंकड़े के साथ लौटे।

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.