
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
आज यानी सोमवार (13 अप्रैल) को आईपीएल – 2026 का 21वां मैच खेला गया. यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच था. इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया. इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे खिलाड़ी प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन रहे. इन दोनों ने अपने पहले ही मैच में 4-4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. टेबल टॉपर मानी जा रही राजस्थान टीम इस मुकाबले में पूरी तरह बिखरती नजर आई और हैदराबाद ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को संभाल लिया. उन्होंने 91 रन बनाए, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली. उनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 40 रन और नीतीश रेड्डी ने 28 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 216 रन तक पहुंचाया.
217 रनों के लक्ष्य का पूरा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत बहुत खराब परफॉर्मेंस से हुई. पहले ही ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ध्रुव जुरेल और लहुआन ड्री प्रियोटिरयस को आउट किया, जिससे टीम दबाव में आ गई. इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी जल्दी आउट हो गए और टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ.
शुरुआती झटकों के बाद, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई और फरेरा ने 69 रन बनाए, लेकिन जैसे ही यह जोड़ी टूटी, टीम फिर संभल नहीं पाई. लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई, जिससे हैदराबाद को आसान जीत मिल गई.
आपको बता दें इससे पहले जितने भी मैच हुए राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में थी और लगातार चार मैच जीत चुकी थी. जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज टीम की ताकत माने जा रहे थे, लेकिन इस मैच में सब फीके पड़ गए. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है. लेकिन इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.