By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Sri Lanka Crush India By 110 Runs To Win Odi Series 2 0
श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों दी मात, 27 साल बाद हराई सीरीज
श्रीलंका की टीम ने भारत को 27 साल के बाद वनडे में सीरीज हराई है. श्रीलंका की टीम ने तीसरे मैच में भारत को 110 रनों से मात दी.
श्रीलंका की टीम ने भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज हराई है. श्रीलंका ने तीसरा वनडे मैच 110 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 2 – 0 से अपने नाम कर ली है. एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज स्पिनर के सामने फंसे. एक बार फिर से डुनिथ वेललेज का जलवा देखने को मिला. उनके करियर का ये दूसरा पांच विकेट हॉल है. भारतीय टीम को स्पिन गेंदबाजों के सामने फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत के सात बल्लेबाज दहाई के आकड़े को भी पार नहीं कर पाए.
वही कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 35 रन तो वही वाशिंगटन सुंदर ने 30 रनों की पारी खेली. उनके अलावा विराट कोहली ने 20 रन बनाए तो अपना डेब्यू मैच खेल रहे रियान पराग ने 15 रनों का कमजोर पारी खेली. श्रीलंका के तरफ से डुनिथ वेललेज ने 5.1 ओवर में 27 रन खर्च करके 5 विकेट अपने नाम किए. वही महेश तीक्षणा और जेफ्री वेंडरसे 2 -2 विकेट झटके. तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के नाम भी एक विकेट रहा.
इसके पहले श्रीलंका की टीम ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 248 रन बनाए. आज के मैच में श्रीलंका को काफी अच्छी शुरुआत मिली थी. पहले विकेट के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाजों के बीच में 89 रनों का साझेदारी देखने को मिली थी.
SRI LANKA DEFEAT INDIA IN AN ODI SERIES FOR THE FIRST TIME SINCE 1997! 🇱🇰https://t.co/CttffvzwXQ | #SLvIND pic.twitter.com/etBpCgAbbC
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 7, 2024
श्रीलंका के तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए. उनके बाद कुशल मेंडिस के बल्ले से भी 59 रनों की पारी अहम पारी देखने को मिली. श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका ने 45 रनों की पारी खेली. जिसकी वजह से श्रीलंका की टीम 248 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. भारत के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट डेब्यू मैच खेल रहे रियान पराग के नाम रहे. रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा सिराज, कुलदीप, अक्षर और सुंदर ने 1 – 1 विकेट अपने नाम किया.
Also Read:
-
IND vs NZ: आज 33 रन बनाते ही खास मुकाम पर होंगे सूर्यकुमार यादव, भारत से अब तक सिर्फ दो खिलाड़ कर पाए ऐसा
-
टेस्ट से संन्यास- विराट कोहली के मन की आवाज नहीं था यह फैसला, उन्हें मजबूर किया: पूर्व क्रिकेटर का आरोप
-
भारत को सीरीज हराने वाले डैरेल मिचेल ने दिया एक और घाव, वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़कर नंबर 1
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें