BAN vs SL: बांग्लादेश ने श्रीलंका से लिया बदला, हसन और ह्दोय के अर्धशतकों के दम पर सुपर-4 में किया विजय आगाज

Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super 4: श्रीलंका ने पूर्व कप्तान दासुन शनाका के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा, बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Published date india.com Published: September 21, 2025 12:13 AM IST
BAN vs SL, Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2025, Bangladesh Cricket Team, Sri Lanka cricket Team,

दुबई: सैफ हसन (61) और तौहीद ह्दोय (58) के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने लीग स्टेज में श्रीलंका के हाथों मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया.

श्रीलंका ने पूर्व कप्तान दासुन शनाका के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा, बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने 45 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के लगाए जबकि ह्दोय ने 37 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जड़े.

IND vs PAK Head to Head: एशिया कप टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? देखिए आंकड़े

20वें ओवर में बांग्लादेश ने तीन गेंदों के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे और उसे जीत के लिए दो गेंदों पर एक रन की जरूरत थी. लेकिन टीम ने एक गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. शमीम हुसैन ने नाबाद 14 रन बनाए.

इससे पहले, बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े. निसांका 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कुसाल मेंडिस भी 25 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

IND vs PAK: सुपर-4 में पाकिस्तान को फिर लगेगा 440 वोल्ट का झटका, ICC ने एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम

लगातार गिरते विकेटों के बीच पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 37 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे. शनाका की पारी के दम पर ही श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए. कप्तान चरिथ असलांका ने 12 गेंद पर 21 और कुसाल परेरा ने 16 गेंद पर 16 रन की पारी खेली.

श्रीलंका ने 2022 में एशिया कप जीता था. टी20 फॉर्मेट में खेले गए उस सीजन में टीम के कप्तान दासुन शनाका ही थे. शनाका की ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए ही इस बार भी टीम में उन्हें जगह दी गई है. बांग्लादेश के खिलाफ बेहद अहम मैच में बल्ले से अपनी क्षमता साबित कर दी.

बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने एक बार फिर से श्रेष्ठ गेंदबाज की. बाएं हाथ के इस घातक गेंदबाज ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने कुसाल परेरा, कामिंडु मेंडिस और हसरंगा के बड़े विकेट लिए. महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.