
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Babar Azam Steve Smith Controversy: बिग बैश लीग में शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेला गया मैच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी वजह हैं स्टीव स्मिथ और बाबर आजम. मैच के दौरान स्टीव स्मिथ का बाबर आजम द्वारा एक रन लेने के फैसले को मना करना सुर्खियां बटोर है. सिडनी सिक्सर्स की पारी के 11वें ओवर में हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए बाबर और स्मिथ के बीच माहौल तनावपूर्ण कर दिया था. मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने इस बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने इस फैसले को पूरी तरह रणनीतिक बताया.
स्टीव स्मिथ ने इस संबंध में कहा कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक था. उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट तेज खेलने को कह रहा था, लेकिन उन्होंने एक ओवर और लेने की बात कही ताकि छोटी बाउंड्री का फायदा उठा सकें. स्मिथ ने कहा कि उस ओवर में करीब 32 रन बने, जो टीम के लिए निर्णायक साबित हुए. घटना तब हुई जब बाबर 38 गेंदों पर 47 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. क्रिस ग्रीन के ओवर में लगातार तीन डॉट गेंदें खेलने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से मना कर दिया.
सिंगल लेने से मना करने के पीछे स्मिथ का इरादा पावर सर्ज के लिए स्ट्राइक अपने पास रखने का था. पावर सर्ज बीबीएल का दो ओवर का फ्लोटिंग पावरप्ले होता है, जिसे 10 ओवर के बाद कभी भी लिया जा सकता है. ओवर के अंत में दोनों बल्लेबाजों के बीच पिच पर थोड़ी बातचीत हुई, जिसमें बाबर साफ तौर पर असंतुष्ट नजर आए. हालांकि स्मिथ ने अपने फैसले को जल्द ही सही साबित कर दिया.
Steve Smith, before making sure the first over of the Power Surge had the smaller boundary on the legside:
“I’ll look to try and get 30 off that over.”
Result: 32 #BBL15 pic.twitter.com/cod8frt3FS
— 7Cricket (@7Cricket) January 16, 2026
पावर सर्ज के दौरान उन्होंने रयान हैडली के पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए. इस ओवर में कुल 32 रन बने. यह ओवर बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ और सिक्सर्स को तेजी से लक्ष्य के करीब ले गया. स्मिथ ने 13वें ओवर में नाथन मैकएंड्रू के खिलाफ बाबर को स्ट्राइक दे दी. बाबर पहली ही गेंद पर आउट हो गए. आउट होने के बाद बाबर को गुस्से में डगआउट की ओर जाते हुए देखा गया, जिसका संबंध पहले हुए फैसले से जोड़ा गया.
सिक्सर्स ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया. बाबर मैच के बाद मैदान पर नजर नहीं आए. सिडनी थंडर ने डेविड वॉर्नर के 65 गेंद पर नाबाद 110 रन की बदौलत 189 रन बनाए थे. स्टीव स्मिथ के 42 गेंदों पर 100 रन की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. (इनपुट्स: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.