
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
अहमदाबाद. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) किसी भी मैच में विरोधी टीम का काल बन सकते हैं. भारत के खिलाफ तो वह और भी आग उगलते हैं और वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को उनके विकेट का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन भारत को आज जल्दी ही यह विकेट बड़े ही आराम से मिल गया. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सिर्फ 4 रन पर LBW आउट कर दिया. हालांकि गलती यहां स्मिथ से हुई, जिन्होंने अंपायर के इस निर्णय पर DRS नहीं लिया, जबकि वह यहां साफ नॉट आउट थे.
भारत ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट लेकर दबाव बना चुका था और स्टीव स्मिथ अपने चिर-परिचित अंदाज में पारी को संभालने की कड़ी में दिख रहे थे. बुमराह को उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव पर एक चौका भी जमाया था कि बुमराह ने अगली दो गेंदों पर ही स्मिथ को चलता कर दिया. स्मिथ यहां हैरान रह गए लेकिन उन्हें भी यह संदेह था कि वह शायद आउट से बच सकते हैं और उन्होंने अंपायर के आउट देते ही नॉन स्ट्राइट ऐंड पर खड़े ट्रेविस हेड से इशारों में पूछा कि क्या DRS लिया जाए?
हेड ने कोई उत्तर नहीं दिया तो वह उनके पास चल कर गए और उनसे DRS पर बात की. लेकिन भारतीय टीम की जोरदार अपील और अंपायर के आउट देने से हेड को भी लगा कि वह शायद प्लंब आउट हैं, जहां स्मिथ का विकेट तो बचेगा नहीं और टीम का DRS भी बर्बाद हो जाएगा. इसलिए उन्होंने स्मिथ को इसे लेने से मना कर दिया. स्मिथ निराश होकर पवेलियन लौट गए.
लेकिन कुछ ही पलों में DRS में दिखा कि स्मिथ आउट नहीं थे. स्मिथ के पैड से जब बॉल टकराई तब इसका इंपैक्ट आउट साइड द ऑफ स्टंप लग रहा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम और स्मिथ इस रिप्ले को देखकर परेशान और गुस्से में जरूर होंगे आखिर बड़े मैच में वह बड़ी गलती कर गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.