सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर और नवीन-उल हक की तारीफों के बांधे पुल, विराट कोहली के फैंस को लगी मिर्ची

Gavaskar Praised Gambhir And Naveen-ul-Haq: लखनऊ पिछले साल अपने पहले सीजन में एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी से हार गई थी. लेकिन इस बार टीम ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है.

Published date india.com Updated: May 24, 2023 4:56 PM IST
Gautam Gambhir, Gautam Gambhir news, Gautam Gambhir age, Gautam Gambhir updates, Gautam Gambhir wickets, Gautam Gambhir records, Gautam Gambhir ipl, Gautam Gambhir kkr, Naveen-ul-Haq Nita Ambani Fight, Naveen-ul-Haq age, Naveen-ul-Haq updates, Naveen-ul-Haq wickets, Naveen-ul-Haq ipl, Naveen-ul-Haq lsg, Naveen-ul-Haq controversy, IPL 2023, Eliminator, Eliminator Scorecard, IPL 2023 Playoffs, MI vs LSG, MI vs LSG Highlights, MI vs LSG as it happened, MI vs LSG Scorecard
Naveen Ul Haq hails Gambhir (Image: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI Eliminator) के बीच खेला जाएगा. इस नॉकआउट मुकाबले से पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने लखनऊ टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की जमकर तारीफ की है. एलएसजी की टीम एलिमिनेटर वाले इस मैच में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले साल अपने पहले आईपीएल सीजन में एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हार गई थी. लेकिन इस बार टीम ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है.

अपने नियमित कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की अनुपस्थिति और शुरुआती मैचों के बाद मार्क वुड के चोटिल होने के बावजूद, एलएसजी की टीम ने 14 मैचों में 8 जीत के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया है. एलएसजी कैंप में युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर शानदार प्रदर्शन किया है और श्रेय एलएसजी के मेंटॉर गौतम गंभीर को जाता है.

गावस्कर का मानना ​​है कि गौतम गंभीर जैसे भारतीय कोच होने से युवा खिलाड़ियों के विकास में काफी मदद मिलती है. उन्होंने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में एलएसजी के मेंटॉर गंभीर की जमकर तारीफ की. गंभीर ने रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी और नवीन-उल-हक जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर बेहतरीन काम किया है. ये सभी खिलाड़ी इस सीजन में एलएसजी में गौतम गंभीर और एंडी फ्लावर की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

गावस्कर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी में भारतीय कोचों के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने केकेआर में भारतीय खिलाड़ियों के उदाहरणों का हवाला देते हुए चंद्रकांत पंडित की भी तारीफ की.

दिग्गज बल्लेबाज ने लिखा, ” चंदू पंडित के नेतृत्व में रिंकू सिंह द्वारा की गई प्रगति को देखें, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती के रूप में शानदार वापसी, और नितीश राणा एक कप्तान के रूप में बढ़ रहे हैं. गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी और नवीन-उल-हक कैसे फल-फूल रहे हैं, साथ ही आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में, जो हमेशा मैच का एक नया खिलाड़ी ढूंढते हैं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने आगे लिखा, ” ऐसा इसलिए है क्योंकि इन टीमों में घरेलू भारतीय खिलाड़ियों के लिए संचार और पहुंच आसान है. ध्यान रहे, हमेशा विदेशी चैंपियन होंगे जो युवा खिलाड़ियों के साथ एक रास्ता बना सकते हैं और उनके लिए एक मार्गदर्शक और मेंटॉर के रूप में कार्य कर सकते हैं.”

आपको बता दें कि गंभीर और नवीन उल हक की आईपीएल के इसी सीजन में एक मई को मैच के दौरान विराट कोहली से तीखी नोकझोंक हो गई थी. इसके बाद नवीन उल हक लगातार सोशल मीडिया पर कोहली को चिढ़ा रहे थे. आरसीबी की हार के बाद भी लखनऊ ने बैंगलोर की टीम का मजाक उड़ाया था. इसलिए गावस्कर द्वारा गंभीर और नवीन उल हक की तारीफ, कोहली के फैंस के लिए अच्छा नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.