TV शो में सुनील गावस्कर ने किया पाकिस्तान को शर्मिंदा, बताया- कब खेलेंगे द्विपक्षीय सीरीज

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर पाकिस्तान के एक टीवी शो में क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उनसे भारत बनाम पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज पर चर्चा की. गावस्कर ने यहां खरी-खरी सुनाई.

Published date india.com Published: February 28, 2025 3:05 PM IST
Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर @BCCI

नई दिल्ली. लंबे समय से भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक-दूसरे से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं. पाकिस्तान ने समय-समय पर भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इच्छा जताई है लेकिन दोनों देशों के बीच तल्ख राजनीतिक रिश्तों के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पर कभी पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया. इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के पैनल में चर्चा के लिए बैठे तो उनसे भी यह सवाल पूछ लिया गया. गावस्कर ने इस पर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया. उन्होंने कहा कि सीमा पर जब गोली चलेगी तब तक दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए.

बता दें आखिरी बार दोनों देशों के बीच साल 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी, तब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी. इससे पहले भारत ने 2005-06 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था. इसके बाद से पाकिस्तान भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेलने को बेताब है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) वित्तीय हालत भी बहुत अच्छी नहीं हैं ऐसे में अगर वह भारत के खिलाफ खेलता है तो उसके राजस्व में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है.

सुनील गावस्कर चैम्पियन्स ट्रॉफी के मौके पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो स्पोर्ट्स सेंट्रल के ‘ड्रेसिंग रूम’ शो में चर्चा के लिए मौजूद थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक बॉर्डर पर शांति नहीं हो जाती, तब तक दोनों देशों के क्रिकेट संबंध बहाल नहीं हो सकते.

75 वर्षीय गावस्कर ने कहा, ‘सच कहूं तो जब तक बॉर्डर पर शांति नहीं होगी. अगर बॉर्डर पर शांति है तो मुझे लगता है कि दोनों देशों की सरकारें निश्चित रूप से कहेंगी कि देखिए ठीक है. हमारे यहां कोई घटना नहीं हुई, बिल्कुल भी नहीं तो चलिए कम से कम बातचीत शुरू करते हैं.’

इस मौके पर गावस्कर ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि दोनों देशों में कुछ न कुछ बैक-चैनल (पर्दे के पीछे) कनेक्शन चल रहे होंगे. लेकिन आप देखना चाहते हैं कि जमीन पर और जमीन से बाहर क्या हो रहा है. क्योंकि हम आए दिन घुसपैठ के बारे में सुनते हैं इसी वजह से भारत सरकार कह रही है कि जब तक यह सब बंद नहीं हो जाता तब तक हमें इस बारे में सोचना भी नहीं चाहिए.’

बता दें क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान का टोटल बॉयकॉट कर दिया है. पाकिस्तान को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी 29 साल बाद मिली थी लेकिन भारत ने वहां जाने से साफ इनकार कर दिया और यह टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है. इससे पहले एशिया कप 2023 भी पाकिस्तान में आयोजित होना था. लेकिन तब भी भारत ने वहां जाने से इनकार किया था और तब यह टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.