क्रिकेट में फुटवर्क की हिंदी जानते हैं आप? सुनील गावस्कर ने उड़ाए आकाश चोपड़ा के होश

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में हिंदी कॉमेंट्री भी कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने कॉमेंट्री पैनल में फुटवर्क की हिंदी बताई तो उन्होंने बड़े-बड़ों के होश उड़ा दिए.

Published date india.com Published: March 2, 2025 8:48 PM IST
Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर @BCCI

नई दिल्ली. दुनिया के महान टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) कभी अपनी बैटिंग से दुनिया को हैरान करते थे तो आज भी वह अपनी कॉमेंट्री से क्रिकेट फैन्स का दिल जीत रहे हैं. 75 वर्ष के गावस्कर यूं तो इंग्लिश में ज्यादातर मौकों पर कॉमेंट्री करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वह हिंदी कॉमेंट्री के माध्यम से भी अपने फैन्स से जुड़ रहे हैं और उनका दिल जीत रहे हैं. इस कड़ी में गावस्कर आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैम्पियन्स ट्रॉफी के ग्रुप मैच में भी हिंदी कॉमेंट्री में आए तो उन्होंने समां बांध दिया.

न्यूजीलैंड की बैटिंग के दौरान जब भारतीय स्पिनर कीवी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे तब सुनील गावस्कर ने कहा कि स्पिनरों को खेलने के लिए फुटवर्क बेहतर होना चाहिए. उन्होंने इस फुटवर्क शब्द को शुद्ध हिंदी में पद लालित्य कहा, तो इस पर उनके साथ कॉमेंट्री पैनल में बैठे साथी कॉमेंटेटर भी हैरान रह गए. गावस्कर के साथ यहां पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा और पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा मौजूद थे.

गावस्कर ने कहा कि फुटवर्क को हिंदी में पद लालित्य कहते हैं तो इस पर आकाश चोपड़ा भी हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि सनी भाई एक बार फिर से बताइए कि क्या शब्द आपने कहा. गावस्कर ने ‘पद लालित्य’ दोहराया तो चोपड़ा ने हैरान होते हुए कहा कि सनी भाई क्रिकेट छोड़ने के करीब 20 साल बाद आज यह पता चला है कि आखिर फुटवर्क को हिंदी में क्या कहते हैं.

इसके बाद उन्होंने रॉबिन से भी इस बारे में पूछा तो कर्नाटक से आने वाले रॉबिन ने कहा कि यह सब हमसे मत पूछिए- हम तो सरल हिंदी ही जानते हैं. इसके बाद गावस्कर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हिंदी में फुटवर्क को पद लालित्य ही कहा जाना चाहिए. वैसे हो सकता है कि यह मराठी शब्द भी हो.

बता दें गावस्कर जब हिंदी कॉमेंट्री में आते हैं तो वह उत्कृष्ट हिंदी बोलकर फैन्स का दिल जीतते हैं. वह अकसर डॉट बॉल के लिए भी बिंदी गेंद शब्द का इस्तेमाल करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.