SRH Retained-Released Players List : ऑक्‍शन में सबसे बड़े पर्स से उतरेगा हैदराबाद, इन 12 क्रिकेटर्स की छुट्टी

केन विलियसमन ने आईपीएल 2022 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लीड किया था। आईपीएल 2021 के बीच में फ्रेंचाइजी ने डेविड वार्नर को कप्‍तानी से हटा दिया था. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि अब यह टीम किस खिलाड़ी पर दांव लगाने वाली है.

Published date india.com Updated: November 15, 2022 9:28 PM IST
Kane Williamson saked from SRH

Who will be next SRH Captain: आईपीएल 2023 से पहले मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने जब अपने रिटेन क्रिकेटर्स की लिस्‍ट जारी की तो सबसे ज्‍यादा हैरानी केन विलियमसन को लेकर हुई. फ्रेंचाइजी ने अपने कप्‍तान को ही बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. आईपीएल 2021 के बीच में ही डेविड वार्नर को कप्‍तानी से हटाते हुए विलियमसन को यह जिम्‍मेदारी दी गई थी लेकिन बीते सीजन कीवी कप्‍तान का बल्‍ला खामोश रहा. जिसे देखते हुए अब उन्‍हें भी बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है. केन विलियमसन के बाहर होने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि यह फ्रेंचाइजी अब किसे अपना कप्‍तान नियुक्‍त करेगी. मौजूदा टीम में भुवनेश्‍वर कुमार ही सबसे सीनियर खिलाड़ी नजर आते हैं.

सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्‍शन में SRH

हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने केवल विलियमसन ही नहीं निकोलस पूरन जैसे सीनियर कैरेबियाई खिलाड़ी की भी टीम से छुट्टी कर दी है. हैवी-वेट क्रिकेटर्स को बाहर का रास्‍ता दिखाने के चलते अब उनके पर्स में 42 करोड़ की भारी भरकम रकम बाकी है. ऐसे में फ्रेंचाइजी के मालिकों के सामने दिसंबर के अंत में होने वाले मिनी ऑक्‍शन के दौरान पूरी टीम फिर से तैयार करने की चुनौती होगी.

SRH के रिलीज खिलाड़ी

केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद.

SRH के रिटेन खिलाड़ी

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जेनसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

ऑक्‍शन में कितने खिलाड़ी चुन सकता है SRH?

भारतीय: 13

विदेशी: 4

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पर्स में बाकी बची रकम

42.25 करोड़

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.