GT vs SRH: सिराज-शुभमन के सहारे गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार

SRH vs GT IPL 2025: गुजरात ने हैदराबाद को 8 विकेट पर 152 रन पर रोक दिया और फिर 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

Published date india.com Updated: April 6, 2025 11:29 PM IST
GT vs SRH: सिराज-शुभमन के सहारे गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार
GT vs SRH

हैदराबाद: आईपीएल 2025 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद को 8 विकेट पर 152 रन पर रोक दिया और फिर 7 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया.

गुजरात टाइटंस की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं. इस जीत के बाद गुजरात अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की पांच मैचों में यह लगातार चौथी हार है.

हैदराबाद में DSP सिराज का हाहाकार! बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस से लगाई ‘सेंचुरी’, दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को 15 रन के स्कोर पर ही साई सुदर्शन (5) के रूप में पहला झटका लग गया. इसके बाद अगले ही ओवर में जोस बटलर (0) भी खाता खोले बिना आउट हो गए. हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61) ने वॉशिंगटन सुंदर (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत की तरफ अग्रसर कर दिया.

सुदंर का आईपीएल में यह सबसे बड़ा स्कोर भी रहा. सुंदर अर्धशतक से महज एक रन पहले मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए. गिल ने 13वें ओवर में जीशान अंसारी पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

कौन हैं SRH की मालकिन काव्या मारन का बॉयफ्रेंड? कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गिल ने फिर शेरफाने रदरफोर्ड (नाबाद 35) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 47 रनों की अविजित साझेदारी करके गुजरात को 20 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिला दी. रदरफोर्ड ने क्रीज पर उतरते ही अभिषेक शर्मा पर चार चौके से इस ओवर में 18 रन जुटाए.

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अभिषेक को गेंदबाजी के लिए उतारा था जिन्होंने अपने एक ओवर में 18 रन लुटा दिए. गिल ने 43 गेंदों पर नौ चौके लगाए. वहीं, सुंदर ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छ्क्के लगाए. रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर ही छह चौके और एक छक्का लगाया.

3 भारतीय क्रिकेटर, जिसे MS Dhoni ने बताया महान ओपनर, इस खिलाड़ी का नाम लेकर सबको चौंकाया

इससे पहले, हैदराबाद की टीम 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. ट्रेविस हेड (08) ने सिराज की गेंद बाउंड्री पर पहुंचाकर अच्छी शुरूआत की लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस खतरनाक खिलाड़ी को इसी गेंदबाज ने आउट कर दिया। मिड विकेट पर साई सुदर्शन ने शानदार डाइविंग कैच लपका.

मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाजों का संघर्ष जारी रहा और पावरप्ले के अंत में टीम का स्कोर दो विकेट पर 45 रन था. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नीतिश कुमार रेड्डी 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उसके लिए हेनरिच क्लासेन ने 27 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया. अनिकेत शर्मा ने 18 रन बनाए.

गुजरात टाइटंस की ओर से सिराज अपनी एक्स टीम के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को दो-दो सफलता मिली.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.