सुरेश रैना ने ICC से की बड़ी डिमांड, बोले- सब अवॉर्ड देते हो तो ये क्यों नहीं...

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और बेहतरीन फील्डरों में शुमार रहे सुरेश रैना ने चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान मेहनती खिलाड़ियों के लिए ICC से कर दी ये डिमांड...

Published date india.com Published: March 2, 2025 6:17 PM IST
Suresh Raina Navjot Singh Siddhu
सुरेश रैना और नवजोत सिंह सिद्धू @Instagram

दुबई. भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) रविवार को चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) में ग्रुप स्टेज का आखिरी लीग मैच खेल रहे हैं. इस मौके पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एक के बाद एक कई लाजवाब कैच लपके हैं. ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का प्वॉइंट्स क्षेत्र में हैरतअंगेज कैच पकड़ा. तो वहीं पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी यहां दो दर्शनीय कैच लपके. इसके अलावा भी कुछ और कैच कीवी टीम ने शानदार ढंग से पकड़े.

इस दौरान रैना कॉमेंट्री बॉक्स में इन पलों का लुत्फ ले रहे थे और उन्होंने आईसीसी से अपील की, जब आप बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट, बैटर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित करते हैं और इसी तरह प्लेयर ऑफ द मैच, टूर्नामेंट और प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड देते हैं तो फिर प्लेयर ऑफ द फील्ड अवॉर्ड क्यों नहीं रखते. इस अवॉर्ड को भी लाना चाहिए.

रैना ने यह डिमांड तब रखी, जो कीवी टीम की बेहतरीन फील्डिंग पर वह फिदा हो गए. उन्होंने अपनी इस मांग का कारण भी बताया, इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि मैच में ये फील्डर ही तो होते हैं, जो अपनी मुस्तैदी से मैच का रुख बदल देते हैं. ये फील्डर मैच में कई खास क्षण देते हैं, जब फैन्स को उन्हें बार बार देखने का मन करता है. बता दें रैना अपने दौर में भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डरों में शुमार किए जाते थे.

रैना ने कहा कि ICC टूर्नामेंट्स में बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड भी होना चाहिए. अब देखना है कि क्या आईसीसी आने वाले समय में फील्डरों के लिए भी किसी खास तरह के अवॉर्ड की घोषणा करेगा या फिर वह वैसे ही क्रिकेट को आगे बढ़ते रहने देना चाहेगा, जैसा कि क्रिकेट पारंपरिक ढंग से बढ़ता आ रहा है. इस बीच मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा है. टीम इंडिया यहां टॉस हार गई थी और उसके पहले बैटिंग का आमंत्रण मिला था.

भारत की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने अपने टॉप 3 विकेट सिर्फ 30 रन पर चलता कर दिया. शुभमन गिल (2), रोहित शर्मा (15) और विराट कोहली (11) सस्ते में आउट होकर भारत को मुश्किल में फंसा गए. यहां से टीम को अक्षर पटेल (79) और अक्षर पटेल (42) ने 98 रन की साझेदारी कर टीम को इन मुश्किल हालात से निकाला. अंत में हार्दिक पांड्या (45) ने अपनी बेहरतीन पारी से टीम का स्कोर 250 के करीब लाने में उपयोगी भूमिका निभाई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.