छोटू वर्ल्ड कप जिताएगा? जब सूर्या ने ईशान को आधी रात को किया फोन, मिला था यह जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन में ईशान किशन का भी योगदान रहा. खिलाड़ी ने वो किस्सा भी बताया जब सूर्यकुमार यादव ने उन्हें फोन कॉल पर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनने को पूछा था.

Published date india.com Published: March 10, 2026 10:43 PM IST
छोटू वर्ल्ड कप जिताएगा? जब सूर्या ने ईशान को आधी रात को किया फोन, मिला था यह जवाब
ईशान किशन ने बताया कि कप्तान का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया. (Photo from BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की घोषणा होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन को फोन किया था. दोनों खिलाड़ियो के बीच कोई लंबी-चौड़ी बात नहीं हुई, सूर्या ने सीधे से सवाल किया – छोटू वर्ल्ड कप जिताएगा? इस पर ईशान किशन ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया भरोसा करोगे? कप्तान ने बिना देर किए हां कहकर खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया. आगे चलकर यही भरोसा भारत की जीत का कारण बना. बता दें इस टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 241 रन बनाए और फाइनल मुकाबले में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ईशान ने फाइनल में की शानदार बल्लेबाजी

रविवार (08 मार्च, 2026) को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस मैच में संजू और अभिषेक के साथ-साथ ईशान की परफॉर्मेंस भी खास रही. खिलाड़ी ने बड़े मैच में शांत दिमाग से काम कर दमदार बल्लेबाजी की. फाइनल खत्म होने के बाद ईशान ने बताया कि जब सूर्या ने उन्हें फोन किया था, तो वह अंदाजा लगा चुके थे कि बात वर्ल्ड कप टीम को लेकर है. खिलाड़ी ने ये भी बताया कि उन्होंने उस कॉल का स्क्रीनशॉट भी लिया था. ईशान ने कहा कि कप्तान का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया और उसी भरोसे को निभाने की कोशिश उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में की.

फाइनल से एक रात पहले आई थी बुरी खबर

हालांकि, फाइनल से ठीक पहले की रात ईशान के लिए मुश्किल भरी थी. उन्हें कुछ दिन पहले ही पता चला था कि उनकी रिश्ते की बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई है. यह खबर उनके दिमाग में लगातार घूम रही थी और मैच से पहले वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. ईशान ने बताया कि उनकी बहन हमेशा चाहती थी कि वह मैदान पर खूब रन बनाएं. ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि अपने इमोशन्स को दबाने के बजाय, वह उन्हें अपनी बल्लेबाजी में इस्तेमाल करेंगे.

अर्धशतक के बाद ईशान को और भी याद आने लगी बहन

ईशान ने बताया कि जब उन्होंने फाइनल में हाफ सेंचुरी पूरी की और ऊपर आसमान की तरफ देखा, तो उन्होंने अपनी दिवंगत बहन को याद किया. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें थोड़ा सुकून मिला कि वह उसके लिए कुछ खास कर पाए. ईशान ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बहन के परिवार के लिए दुख है, लेकिन उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार वहां परिवार का ख्याल रख रहे हैं. टीम की जीत के साथ यह पारी उनके लिए भावनात्मक तौर पर और भी खास बन गई.

टीम का भरोसा और खुद पर विश्वास

ईशान का मानना है कि भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत आपसी भरोसा और सादगी है. उन्होंने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दबाव तो रहता है, लेकिन अगर खिलाड़ी चीजों को सामान्य रखते हैं तो खेल आसान हो जाता है. कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा. ईशान ने यह भी बताया कि पिछले दो साल में उन्होंने ज्यादा सोचना छोड़ दिया है अब वह यह नहीं सोचते कि टीम में जगह मिलेगी या नहीं. उनका फोकस बस मेहनत करते रहने और मैदान पर अपना काम ईमानदारी से करने पर रहता है. विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करना भी सीखा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.