Suryakumar Yadav Comeback Fifty After 468 Days Vs New Zealand T20i Records Before World Cup
468 दिन बाद बोला कैप्टन सूर्या का बल्ला, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी; अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
Suryakumar Yadav Record: अक्टूबर 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50+ स्कोर किया है. ऐसे में कप्तान कमबैक करना टी 20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए अच्छी खबर है.
Captain Surya Comeback: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आखिरकार 468 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फिर से गरजा. अक्टूबर 2024 के बाद से 24 पारियों में यह उनका पहला 50 से ज्यादा का स्कोर रहा. कप्तान सूर्या ने जिस अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की, उसने साफ दिखा दिया कि वह अपने पुराने रंग में लौट रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जमाकर भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई. लंबे समय से उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस पारी ने उन सभी आशंकाओं को खत्म कर दिया.
टी20 विश्व कप से पहले उनका इस तरह से फॉर्म में आना भारत के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है. सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी का इरादा साफ कर दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए चारों ओर शॉट लगाए. 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई.
सूर्या बने खास क्लब का हिस्सा
इस फिफ्टी के साथ सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार 50 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. इस सूची में अब अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों के नाम 8-8 बार दर्ज हैं. इनके बाद फिल साल्ट और एविन लुईस 7-7 बार इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं.
टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए अच्छी खबर
टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना भारत के लिए अच्छी खबर है. उनके अच्छा खेलने से पूरी टीम का हौसला बढ़ेगा. मिडिल ऑर्डर में उनकी मौजूदगी टीम को और मजबूत बनाएगी. सूर्यकुमार यादव ने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में अर्धशतक लगाया था. तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में 75 रन बनाए थे. इसके बाद उनकी 23 पारियों में प्रदर्शन कमजोर रहा। उनका औसत 13–14 और स्ट्राइक रेट 120 से कम था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.