नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बिना हार-जीत के नतीजे के ही खत्म हो गया. बारिश की वजह से मैच 9.4 ओवर का ही खेल हो पाया. भारत का स्कोर उस वक्त 1 विकेट पर 97 रन था. शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद की अपनी पारी में एक खास मुकाम अपने नाम कर लिया. बुधवार, 29 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में खेले गए इस मैच में सूर्यकुमार रोहित शर्मा की खास लिस्ट में शामिल हो गए.
सूर्यकुमार यादव इस सीरीज के शुरू होने से पहले फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे. बीती 14 में से किसी भी पारी में वह हाफसेंचुरी नहीं लगा पाए थे. उनका औसत भी 11 से भी कम था. लेकिन इस मैच में वह थोड़ा रंग में दिखे. उन्होंने 3 चौके और दो छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने ई20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए.
भारत के दूसरे बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव
इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 150 छक्के पूरे करने वाले सूर्यकुमार यादव दूसरे बल्लेबाज हैं. यूएई के मोहम्मद वसीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. वसीम ने 66 पारियों में 1543 गेंदों पर ऐसा किया था. वहीं सूर्या ने 86वीं पारी की 1649 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है.
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं. रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में 205 छक्के लगाए. इसके बाद मोहम्मद वसीम हैं जिन्होंने 187 छक्के लगाए. न्यूजीलैंड के मार्टिनगप्टिल ने 173 और इंग्लैंड के जोसबटलर का नाम आता है जिन्होंने 172 छक्के इस फॉर्मेट में लगाए हैं. रोहित इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने बीते साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था.
सूर्या के फॉर्म पर उठ रहे थे सवाल
सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे. इस साल टी20 इंटरनेशनल में सूर्या अच्छी लय में नहीं थे. आज की बैटिंग से पहले उन्होंने इस साल खेली गईं 11पारियों में 100 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइकरेट 105.26 का रहा. वह एक भी हाफसेंचुरी नहीं लगा पाए. हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया था कि वह सूर्या के फॉर्म को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.