ज्यादा वक्त नहीं बीता जब सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर वन टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज थे. 2024 के शुरुआती महीनों में सूर्या के बल्ले की धाक थी. लेकिन 2025 में वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. सूर्या ने बीती 14 पारियों में एक भी हाफसेंचुरी नहीं लगाई. यह वाकई किसी भी टीम के लिए परेशानी का सबब होना चाहिए कि उसका कप्तान रंग में नहीं है. लेकिन भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इसे लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं हैं. सूर्यकुमार के साथ एक समस्या यह भी है कि उनका औसत भी बीती 14 पारियों में 10.50 का है यानी वह लगातार छोटा स्कोर बना रहे हैं.
ऐसा नहीं है कि सूर्या का बल्ला नहीं चल रहा. आईपीएल में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने पांच हाफसेंचुरी लगाईं और उनका स्ट्राइकरेट 167.91 का रहा. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्ट्राइक-रेट जो उनकी ताकत रहा है वह इस दौरान सिर्फ 100.80 का रहा है. यह भारत के लिए चिंता की बात है. भारत ने बीते साल जो टी20 वर्ल्ड कप जीता था उसमें सूर्या ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी. और वह भारत की जीत के अहम किरदार रहे थे.
ऑस्ट्रेलिया में सूर्या बनाएंगे रन!
ऑस्ट्रेलिया में सूर्या का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो वह इस देश में सातवां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. बीती छह पारियों में उन्होंने 59.75 के औसत से 239 रन बनाए हैं. और उनका स्ट्राइक-रेट 189.68 का. सूर्या ने यहां तीन हाफसेंचुरी भी लगाई हैं. उन्होंने ये सभी मैच 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में खेले. और इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं था.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच कैनबरा में आज बुधवार 29 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जा रहा है. और भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि उनका कप्तान यहां अपनी लय हासिल कर ले. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेलमार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.