T20 में सूर्यकुमार यादव को कमान, वनडे में नहीं है नाम, क्या है BCCI का प्लान

टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी देकर भले प्रमोशन मिला हो लेकिन वनडे टीम में उनका नाम नहीं होना चिंता की बात है.

Written by: Arun Kumar
Published: July 19, 2024, 3:13 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया में नए हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का पहला असाइनमेंट श्रीलंका दौरे से शुरू हो रहा है. 27 जुलाई से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए भारत ने टी20 और वनडे दोनों टीमों का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों को लेकर गौतम गंभीर की प्लानिंग साफ दिख रही है. टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव को भले टीम का कप्तान बना दिया गया हो लेकिन वनडे फॉर्मेट में अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए सूर्यकुमार को इससे बाहर कर दिया गया है.

वनडे फॉर्मेट में गौतम गंभीर का पहला लक्ष्य अगले साल होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी है और इससे पहले भारत के पास इस फॉर्मेट में सिर्फ 6 वनडे मैच ही बचे हैं. ऐसे में गंभीर राहुल द्रविड़ के काल में बने रिपोर्टकार्ड को छोड़ना नहीं चाहते हैं. सूर्यकुमार यादव ने इस फॉर्मेट में अब तक 37 वनडे मैच खेले हैं लेकिन उनका औसत 25.76 ही रहा है और वह टी20 वाली छाप यहां नहीं छोड़ पाए हैं.

ऐसे में गंभीर सूर्यकुमार को छोड़कर दूसरी प्रतिभाओं को मौका देने के पक्षधर नजर आ रहे हैं. उनके फोकस में खासतौर से ऐसे खिलाड़ी ज्यादा हैं, जो बैटिंग को गहराई देने के साथ-साथ बॉलिंग में भी टीम का हाथ बंटा सके. सूर्यकुमार के अलावा एक और बड़ा नाम जो इस टीम में मिस है वह हार्दिक पांड्या हैं, जो तेज बॉलिंग ऑलराउंडर भी हैं.

लेकिन चूंकी चैम्पियन्स ट्रॉफी इस बार भारतीय उपमहाद्वीप में ही होनी है. ऐसे में फिलहाल गौतम गंभीर इस रोल में अक्षर पटेल या वॉशिंग्टन सुंदर को फिट होते देखना चाहते हैं. टीम में तीसरा बड़ा रवींद्र जडेजा का भी मिस है. लेकिन उनके नहीं चुने जाने का मतलब भी यह साफ दिख रहा है कि जडेजा के सीमित ओवरों का खेल अब पूरा हो चुका है. वैसे जडेजा ने भी विराट और रोहित की तरह अभी सिर्फ टी20 फॉर्मेट से ही संन्यास का ऐलान किया है लेकिन वनडे सीरीज में उन्हें नहीं चुने जाने के मायने यही हैं कि टीम मैनेजमेंट अन्य विकल्पों पर फोकस कर रहा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.