IND vs SL: गौतम गंभीर को पुराना पछतावा, सूर्यकुमार यादव बोले- अब कर लें पूरा

गौतम गंभीर जब IPL में केकेआर के कप्तान थे, तब उन्हें सूर्यकुमार यादव को ठीक से उपयोग नहीं कर पाने का पछतावा था. इस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा...

Published date india.com Published: July 27, 2024 8:01 AM IST
Surya Kumar Yadav Practice
सूर्यकुमार यादव @BCCI

नई दिल्ली. भारतीय टीम में आज से श्रीलंका में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है. वर्ल्ड टी20 चैम्पियन टीम इंडिया आज से अपने नए कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की जोड़ी के साथ नए मिशन की शुरुआत कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज का आज पल्लेकल में आगाज हो रहा है. इस मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी कूल दिखे.

सूर्यकुमार यादव को यहां प्रेस की ओर से गौतम गंभीर का एक पुराना बयान याद दिलाया गया, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार को लेकर एक पछतावा बताया था. इस पर सूर्या ने हंसते हुए बोलने लगे कि अब कर लें पूरा.

बता दें बीते कुछ सालों में जब सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलना शुरू किया तो उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने यहां धमाल मचाकर अपनी 360° बैटिंग से धमाल मचाकर भारतीय टीम में एंट्री के अपने रास्ते खोल दिए.

इस पर गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव के साथ अपनी कप्तानी के दिनों को याद करते हुए एक पछतावे की बात कही थी. गंभीर ने कहा था कि जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान रहे थे तो वह कभी सूर्याकुमार यादव को नंबर 3 पर नहीं खिला पाए. इसका उन्हें पछतावा है.

तब गंभीर ने इसकी वजह बताते हुए कहा था, ‘उस दौर में टीम कॉम्बिनेशन ने यह इजाजत नहीं दी कि सूर्या नंबर 3 पर खेल सकें लेकिन वह नंबर 7 पर भी टीम के लिए कारगर थे.’ बता दें सूर्याकुमार यादव केकेआर में 2014 से 2017 तक गौतम गंभीर की कप्तानी में खेले थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गंभीर ने कभी खेल वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा से इंटरव्यू में कहा था, ‘एक लीडर की भूमिका होती है कि वह अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकाले. मेरे 7 साल के कप्तानी काल में अगर कोई एक पछतावा है तो वह यही है कि हम सूर्यकुमार यादव की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए. इसके पीछे कई कारण थे- टीम कॉम्बिनेशन और भी… लेकिन आप नंबर 3 पर एक ही बल्लेबाज को मौका दे सकते हैं. बतौर लीडर आप बाकी खिलाड़ियों के बारे में भी सोचते हैं.’

उन्होंने तब कहा था, ‘अगर सूर्या नंबर 3 पर बैटिंग करते तो वह काफी प्रभावशाली हो सकते थे. लेकिन वह नंबर 7 पर भी प्रभावशाली थे.’ अब शुक्रवार को गंभीर के इस पुराने कॉमेंट पर सूर्यकुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए हंसते हुए कहा, ‘तो अभी कर लेंगे पूरी पोटेन्शियल (क्षमता) का इस्तेमाल.’

उन्होंने गंभीर के साथ अपनी जुगलबंदी की तारीफ करते हुए कहा कि एक कप्तान और कोच के रिश्ते में यह बहुत जरूरी होती है. उन्होंने कहा, ‘जब मैं कुछ नहीं भी कहता हूं तो भी वह यह समझते हैं कि मैं क्या चाहता हूं. तो कोच और कप्तान के बीच यह बंधन बहुत जरूरी होता है. मैं इस यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हूं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.