Team India T20 Captain Suryakumar Yadav- नई दिल्ली. भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका (IND vs SL T20 Series) दौरे के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. इस दौरे पर टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में उपकप्तान की भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस टीम में मौजूद हैं. पहले माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक पांड्या को इस टीम की कप्तानी मिलेगी. लेकिन टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साफ कर दिया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक ऐसे खिलाड़ी को इस फॉर्मेट में टीम का कप्तान चाहते हैं, जो वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते टीम से ब्रेक न ले और इस कड़ी में सूर्यकुमार यादव को यह कमान सौंपी गई है.
वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान हैं. इस फॉर्मेट के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल को भी जगह मिली है. शुभमन गिल को दोनों फॉर्मेट में टीम का उपकप्तान तय किया गया है. वनडे टीम में पहली बार हर्षित राणा को भी जगह मिली है. T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कई खिलाड़ी इस दौरे से टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं. ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, रियान पराग, संजू सैमसन, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई और खलील अहमद जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे.
🚨 News 🚨#TeamIndia‘s squad for 3 T20Is & 3 ODIs announced
Read More 🔽
— BCCI (@BCCI) July 18, 2024
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.
वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमनल गिल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव की वापसी हुई है. ये सभी खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा थे, जिसने फाइनल तक का सफर तय किया था. इसके अलावा शिवम दुबे, रियान पराग और हर्षित राणा को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. पराग जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें शुरुआती दो टी20 मैचों में ही मौका मिला था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.