SMAT 2022-23: नीतीश राण ने पंजाब के खिलाफ ठोका विस्‍फोटक शतक, इशान शर्मा भी चमके

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022-23: नीतीश राण ने मैच में 61 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली. दिल्‍ली की टीम ने पंजाब पर 12 रन से जीत दर्ज की. नीतीश और यश ढुल के बीच 173 रनों की साझेदारी बनी.

Published date india.com Published: October 12, 2022 8:07 PM IST
Nitish Rana @ Twitter
Nitish Rana @ Twitter

सैय्यद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2022-23) के मुकाबले में बुधवार को दिल्‍ली की टीम के कप्‍तान नीतीश राणा (Nitish Rana) का जादू देखने को मिला. पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान (Delhi vs Punjab) नीतीश ने धमाकेदार शतक जड़ा. उनके बल्‍ले से 61 गेंदों पर 107 रन आए. इस दौरान 175 से अधिक की स्‍ट्राइकरेट से बल्‍लेबाजी करते हुए नीतीश ने अपनी पारी में नौ चौके और सात छक्‍के जड़ दिए. इस शानदार पारी के दम पर नीतीश टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए ताल ठोकर रहे हैं. वो आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं. 28 साल के नीतीश भारत के लिए अबतक दो टी20 और एक वनडे मैच ही खेल पाए हैं.

मुश्‍ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022-23) के मौजूदा सीजन में नीतीश को भारतीय टीम के नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले मणिपुर के खिलाफ मैच में दिल्‍ली ने 71 रन से जीत दर्ज की थी. आज के मैच की बात की जाए तो पंजाब के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दिल्‍ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. यश ढुल ने 45 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्‍ले से चार चौके और इतने ही छक्‍के आए.

दिल्‍ली ने मैच में 12 रन से करीबी जीत दर्ज की. पंजाब की तरफ से अनमोलप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 47 गेंदों पर 64 रन बनाए. कप्‍तानी मंदीप सिंह ने 31 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया. अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए. अन्‍य बल्‍लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने के कारण पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177  रन ही बना पाई.  इशान शर्मा ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.