अच्छी लय में दिख रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) की फिटनेस अपनी टीम की चिंता बढ़ाती दिख रही है. सोमवार को फिंच आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी पर उतरे तो उन्होंने अपनी लय में आने के बढ़िया संकेत दे दिए. उन्होंने 44 गेंदों की अपनी पारी में 63 रन बनाए. लेकिन इस दौरान अपनी पारी के अंतिम पड़ाव में वह तकलीफ में भी दिखे. उनकी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. मैच के बाद उनके इस खिंचाव का स्कैन कराने को कहा गया है.
फिंच ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ा, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने आयरलैंड को 42 रन से हराया. अपनी पारी के आखिरी हिस्से के दौरान उन्हें विकेटों के बीच दौड़ लगाते हुए परेशानी में देखा गया. उनकी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया. 35साल के फिंच ने आयरलैंड की पारी के दौरान पूरे समय फील्डिंग नहीं की. आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई.
फिंच ने मैच के बाद कहा, ‘कल मैं स्कैन के लिए जाऊंगा. पहले भी मैं इससे (पैर की मांसपेशियों में चोट) परेशान रहा हूं. स्थिति इस समय खराब नहीं दिखती लेकिन देखते हैं कि स्कैन में क्या पता चलता है.’
सिंगापुर में जन्मे ऑलराउंडर टिम डेविड ने भी आयरलैंड की पूरी पारी मैदान के बाहर बिताई लेकिन फिंच ने कहा कि उन्हें जकड़न की समस्या थी और एहतियात के तौर पर वह क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.