T20 World Cup के बाद भारत की 4 टीमों का ऐलान, किसी में नहीं है दिनेश कार्तिक का नाम, क्या खत्म होगा सफर!

अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर देंगे. चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के बाद न तो न्यूजीलैंड और न ही बांग्लादेश दौरे पर जगह दी है.

Published date india.com Published: October 31, 2022 8:14 PM IST
T20 World Cup के बाद भारत की 4 टीमों का ऐलान, किसी में नहीं है दिनेश कार्तिक का नाम, क्या खत्म होगा सफर!
दिनेश कार्तिक @DineshKarthikTwitter

इस टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बनाने वाले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को सिलेक्टर्स ने इस टूर्नामेंट के बाद आगे की योजनाओं के रूप में नहीं देखा है. सोमवार को चयनकर्ताओं ने भारत की आगामी सीरीज के लिए 4 अलग-अलग टीमों का ऐलान किया लेकिन इनमें से किसी में भी सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DK) का नाम नहीं है. जब बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम का ऐलान कर रहे थे. तब उनसे डीके की गैर-हाजरी पर सवाल पूछा गया.

हालांकि इस चीफ सिलेक्टर ने साफ कर दिया कि दिनेश कार्तिक चयन के लिए उपलब्ध हैं लेकिन उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें आगामी दोनों दौरों पर जगह नहीं दी है. इसके अलावा उनके चयन न होने पर ऐसा कुछ भी नहीं है कि चयनकर्ता भारतीय टीम के भविष्य की योजनाओं में इस सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज को नहीं देख रहे हैं.

बता दें इस साल आईपीएल में अपनी जबरदस्त मैच फिनिशिंग क्षमता का प्रदर्शन करने के बाद इस सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज को भारत की टी20 टीम में वापसी का मौका मिला था. इससे पहले वह साल 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं बना पा रहे थे. कार्तिक फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं और उन्हें इस टूर्नामेंट के पहले तीन मैच खेलने का मौका भी मिला है.

हालांकि यह बल्लेबाज अभी तक इस वर्ल्ड कप में खुद को साबित नहीं कर पाया है. उन्हें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बैटिंग का मौका मिला लेकिन वह दोनों ही बार 1 और 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद जब वर्ल्ड कप के बाद भारत के न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए 4 अलग-अलग टीमों का ऐलान किया गया तो दिनेश कार्तिक का नाम न देखकर उनके करियर समाप्ति पर बातें शुरू हो गईं.

बता दें वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारतीय टीम 18 से 30 नवंबर के दौरान न्यूजीलैंड दौरे पर 3-3 टी20I और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद 4 दिसंबर से टीम इंडिया 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.