By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- T20 World Cup 2022 Hardik Pandya On His Back Injury Know What Says Before India Vs Pakistan Match
T20 WC: भारत-पाक मैच से पहले बैक इंजरी पर ऐसा बोले हार्दिक पांड्या- इन्हें दिया वापसी का श्रेय
चोट के बाद मैंने अपने बेसिक्स पर ध्यान दिया और मेरे रूटीन को फॉलो करने में परिवार ने भी साथ दिया. उन्होंने कहा कि मुझे कड़ी मेहनत से आत्मविश्वास मिलता है.
रविवार से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू कर देगी. मेलबर्न में होने वाले इस मुकाबले के लिए सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं. इस बीच भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस महामुकाबले से पहले अपनी पीठ की चोट और क्रिकेट में वापसी पर चर्चा की है. इस पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि जिंदगी में अच्छे और बुरे दौर आएंगे. हमें बस खुद को पॉजिटिव बनाए रखना है.
पांड्या ने अपनी पीठ की चोट से उबरकर क्रिकेट में वापसी का श्रेय अपने परिवार को दिया. उन्होंने यहां अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविच और अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को जाता है.
उन्होंने कहा कि मुझे नताशा, क्रुणाल और अगस्त्य को जात है, सभी ने मुझे अपना रूटीन बनाए रखने का ख्याल रखा और परिवार में सभी ने यह तय किया कि मुझे खुद पर फोकस कर अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान रखना चाहिए.
29 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘अपने बेसिक्स पर वापस जाने और पॉजिटिव सोचने से मदद मिलती है. इसी वजह से मुझे अपनी जिंदगी में हमेशा अच्छे पलों को देखते हुए शांति मिलती है. मैं जानता हूं कि जिंदगी में अच्छे दिन देखने हैं तो बुरे दिन भी देखने होंगे.’
पांड्या ने आगे कहा, ‘यह पॉजिटिविटी मेरे द्वारा कड़ी मेहनत से आती है, जो मुझे सब कुछ देने के लिए आत्म विश्वास और भरोसा देती है.’
बता दें आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम में लौटे हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 36.33 की औसत और 151.38 के स्ट्राइक रेट से 436 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उन्होंने 12 विकेट भी अपने नाम किए हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें