T20 World Cup 2022- AUS vs IND, वॉर्म अप मैच के हाइलाइट्स, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को यूं दी मात

टी20 वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया सोमवार को अभ्यास मैच में आमने-सामने थे. इस रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दी. आखिरी 12 गेंदों में भारत ने पलट दिया मैच का पासा.

Published: October 17, 2022, 7:59 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में अपना मनोबल बढ़ाने का शानदार मौका मिल गया. पहले केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाया और पर फिर गेंदबाजी में स्लॉग ओवरों की चिंता को हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी ने कमाल कर भारत की चिंता को कम करने की कोशिश की है.

टीम इंडिया बीते कई सप्ताह से स्लॉग ओवरों की परेशानी से जूझ रही थी. वह एशिया कप में हार के बाद से ही लगातार स्लॉग ओवरों में फिसड्डी साबित हुई. लेकिन आज जब इस अभ्यास मैच में कंगारू टीम को अंतिम 12 गेंदों में 16 रन की दरकार थी और उसके पास 6 विकेट शेष थे.

यहां से पहले हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में 5 रन दिए और इसके बाद मोहम्मद शमी ने 4 रन देकर कंगारू टीम को रोक दिया. इस दौरान कंगारुओं ने अपने बाकी बचे सभी 6 विकेट भी गंवा दिए. यहां देखें इस मैच के ये हाईलाइट्स.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया प्रैक्टिस मैच के हाईलाइट्स

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.