By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- T20 World Cup 2022 Ind Vs Sa Match Report And Highlights India Lose To South Africa By 5 Wickets Due To Batting Flop Show
IND vs SA- पहले लुंगी एनगिडी का कहर और फिर मिलर-मार्करम की हीरोपंती के चलते साउथ अफ्रीका से हारा भारत
लुंगी एनगिडी ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके बाद टीम इंडिया वापसी करती दिख रही थी कि डेविड मिलर और एडिन मार्करम ने उसे मैच से बाहर कर दिया.
साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से मात देकर इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना अजेय अभियान जारी रखा है. यह उसकी दूसरी जीत है और अंक तालिका में 5 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गई है. पर्थ में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने हर मोर्चे पर गलत साबित कर दिया.
टीम इंडिया पर्थ के मैदान पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के मकसद से उतरी थी. लेकिन लुंगी एनगिडी ने उसे मैच की शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम इंडिया की कमर तोड़ दी. भारत 20 ओवर में यहां 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 133 रन ही बना पाया.
अगर टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव का बल्ला न चलता तो भारतीय टीम की हालत और भी खस्ता दिखती. सूर्याकुमार ने 40 बॉल की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से बेहतरीन 68 रन जोड़े लेकिन उनके अलावा पूरी टीम फ्लॉप साबित हुई. सूर्या के अलावा सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. 4 विकेट लेने वाले लुंगी एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
हालांकि इस मैच में 134 रन के साधारण लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के बॉलरों ने शानदार गेंदबाजी की और वह इस मैच को अंतिम ओवर तक ले गए.
अर्शदीप सिंह अपने पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका को 2 झटके देकर दबाव में धकेल दिया. इसके बाद मोहम्मद शमी ने भी टेंबा बवूमा को आउट कर जल्दी ही तीसरी सफलता दिला दी, जिसके बाद अफ्रीकी टीम 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर सिर्फ 40 रन ही जोड़ पाई.
लेकिन 11वें ओवर से साउथ अफ्रीका ने गियर बदले और एडिन मार्करम (52) और डेविड मिलर (59*) ने बेहतरीन हाफ सेंचुरी जड़ीकर अपनी टीम को जीत की तरफ बढ़ा दिया.
मार्करम ने 41 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए. दूसरे छोर पर खड़े डेविड मिलर ने 46 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. मार्करम 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या का शिकार जरूर बने लेकिन दूसरे छोर पर खड़े डेविड मिलर ने अपनी टीम को मुश्किल में नहीं फंसने दिया.
Also Read:
-
IND Vs SA Weather Report: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में बारिश बनेगी विलेन? अहमदाबाद के मौसम पर बड़ी अपडेट
-
IND vs SA: अभिषेक शर्मा को रोकने के लिए स्पिन का जाल ही बुनेगा साउथ अफ्रीका, एडिन मार्करम या लिंडे हैं तैयार
-
ICC T20 CWC 2026: वॉर्मअप मैच में सूर्या बिग्रेड ने दक्षिण अफ्रीका धोया, ईशान किशन का चला जादू
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें