
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
भारत के लिए नंबर-4 पर खेलते हुए विरोधी खेमें में ताबही मचाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को फैन्स प्यार से मिस्टर 360 डिग्री भी कहते हैं. ऐसा इसलिए क्येांकि सूर्या मैदान के चारों तरफ रन बनाते हैं. आड़े तिरछे शॉट लगाकर वो कहीं भी और कभी भी छक्का लगा सकते हैं. यह विशेष खासियत केवल साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डीविलियर्स के पास थी. भारतीय बल्लेबाज में डीविलियर्स की छवि साफ नजर आती है. हालांकि सूर्यकुमार यादव ने इससे साफ इनकार किया. उनका मानना है कि दुनिया में केवल एक ही 360 ड्रिगी खिलाड़ी है. मैं केवल एबी डीविलियर्स की तरफ खेलने का प्रयास कर रहा हूं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइकरेट 244 का था. उन्होंने 25 गेंदों का सामना कर बल्ले से 61 रन ठोक दिए. सूर्या और केएल के अर्धशतक के दम पर भारत की टीम ने मैच में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. सूर्यकुमार ने मैच में चार छक्के और छह चौके भी लगाए. मैच के दौरान उन्होंने विराट कोहली की रनों के बीच रफ्तार पर भी बात की. आतिकारिक प्रयारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के शो में सूर्यकुमार ने कहा, “जब आप मैदान पर विराट कोहली के साथ मिलकर बल्लेबाजी कर रहे हो तो आपको तेजी से रन भागने ही होंगे.”
सूर्यकुमार ने साफ किया, “जब मैं हार्दिक पांड्या के साथ बल्लेबाजी कर रहा था तब प्लान स्पष्ट था. उन्होंने मुझे कहा कि हमें रन बनाने का सकारात्मक रास्ता चुनना होगा और हमने गेंद पर प्रहार करना शुरू कर दिया और फिर नहीं रुके.”
नंबर-1 टी20 वर्ल्ड कप बल्लेबाज बनने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हर पारी को आपको शून्य से शुरू करना होगा. मैं ऐसे ही सोचता हूं. लोगों को देखकर अच्छा लगता है. देखते हैं अगले मैच में क्या होता है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.