वेस्टइंडीज के अपने मैच में नहीं आ रहे दर्शक, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने रविवार को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेला था. लेकिन इस मैच में दर्शकदीर्घाएं खाली पड़ी थीं और अब फैन्स ICC को ट्रोल कर रही थी.
T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज में खाली पड़े स्टैंड @Twitter
गुयाना. टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को वेस्टइंडीज ने अपने घर में अपने अभियान की शुरुआत कर दी. उसने यहां पपुआ न्यू गिनी (PNG) के खिलाफ जीत से शुरुआत की. गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में ग्रुप सी का यह मैच खेला गया था, जहां मेजबान टीम ने 19वें ओवर में जीत अपने नाम की. लेकिन मेजबान टीम को इस पूरे मैच में उस वक्त कुछ मायूसी का सामना करना पड़ा, जब उसे मैदान पर अपने फैन्स का समर्थन देखने को नहीं मिला. इस मैच में स्टेडियम के ज्यादातर हिस्से खाली ही पड़े थी. इसके बाद क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया पर आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट की आलोचनाएं हो रही हैं.
हालांकि अमेरिका में जब अमेरिका और कनाडा के बीच इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला गया तो उसने दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली थी. हालांकि 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला हाई वॉल्टेज मैच खेला जाएगा. लेकिन न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले इस मैच के लिए अभी भी टिकटें उपलब्ध हैं, जबकि दुनिया के किसी और हिस्से में अगर यह मैच होता है तो टिकटें बिक्री के लिए खुलने के कुछ घंटों में ही पूरी तरह से बिक जाती हैं.
इस बार यह टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है. कुछ फैन्स ने कहा कि स्टेडियमों में दर्शकों की कम संख्या की सबसे बड़ी वजह यहां टिकटों की महंगी कीमतें हैं.
इस टि्वटर यूजर ने लिखा, 'गुयाना में खाली पड़े स्टैंड्स. सुबह के मैच में टिकटों की ज्यादा कीमतों का परिणाम है कि दर्शकों की भीड़ नहीं है.'
वेस्टइंडीज में स्टैंड्स तब खाली पड़े हैं, जब घरेलू टीम यहां खेल रही है. यह तब लोग कह रहे हैं कि सब कुछ भारतीय दर्शकों के लिहाज से प्रबंध किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें