T20 World Cup 2026, IND vs PAK: 'पिच बदल सकती है...', महामुकाबले से पहले सकलैन मुश्ताक के बड़बोले बोल

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा. पाकिस्तान के बाकी मैच सिंहली स्पोटर्स क्लब स्टेडियम पर हो रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने आईसीसी पर अजीब आरोप लगाया है.

Published date india.com Updated: February 12, 2026 10:24 AM IST
saqlain mushtaq india vs pakistan
पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भारत-पाक मैच से पहले बहुत ही विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आईसीसी बीसीसीआई के प्रभाव में काम करती है. और वह प्रेमदासा की पिच तक बदल सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच इसी मैदान पर 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाना है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति हुई थी कि दोनों टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल पर खेलेंगी. इसी के तहत पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेल रहा है. अब दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं. पाकिस्तान के मैच सिंहली स्पोटर्स क्लब, कोलंबो में हो रहे हैं. लेकिन भारत के खिलाफ उसका मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर हो रहा है.

इसे भी पढ़ें-T20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं खेला बांग्लादेश? खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने मारी पलटी

सकलैन मुश्ताक ने लगाया आईसीसी पर बड़ा आरोप

पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों ग्रुप मैच जीते हैं. पहले उसने एक करीबी मैच में नीदरलैंड्स को हराया. और फिर यूएसए को 32 रन से आसान शिकस्त दी. इसके बाद पाकिस्तान का अगला मैच भारत से है. इसी पर बात करते हुए पाकिस्तानी शो ‘गेम ऑन है’ पर जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान कोलंबो में इसी तरह की पिच मिलेगी. तो इस पर सकलैन ने जो कहा उसी पर विवाद हुआ. उन्होंने कहा कि आईसीसी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रभाव में है. और यह पिच की परिस्थिति को बदल भी सकती है. और इससे पाकिस्तान को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें- कौन हैं उस्मान तारिक? जिसे भारत के खिलाफ अपनी जीत का ट्रंप कार्ड मान रहा है पाकिस्तान

सकलैन ने कहा, ‘आजकल जिस तरह की तकनीक मौजूद है और आजकल के ग्राउंडमेन हैं, पिच बदल सकती है- आप कुछ कह नहीं सकते. आप जानते हैं कि आईसीसी किसके प्रभाव में है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source


 

पाकिस्तान की टीम की रणनीति पर सवाल

इसके बाद भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तानी टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल होने लगे. खास तौर पर फहीम अशरफ को लेकर काफी सवाल हुए. पाकिस्तान की इस टीम में वह इकलौते तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. सकलैन के साथ इस शो में पूर्व पेसर उमर गुल और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भी थे. उन्होंने सवाल पूछा कि पहले दो मैचों में फहीम अशरफ से गेंदबाजी क्यों नहीं करवाई गई.

इसे भी पढ़ें- ‘मेरे बाजू में दो कोहनियां…’, उस्मान तारिक का नया खुलासा, धोनी के साथ भी है किस्मत कनेक्शन

सकलैन ने कहा, ‘आपने उस्मान तारिक को मैच दे दिया, इससे भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा. लेकिन आपको आगे दो तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर चाहिए, इससे सारी परिस्थिति बदल जाएगी. आप जिमी नीशम को देखिए वह हमारे फहीम अशरफ की तरह हैं. कभी वह एक ओवर फेंकते हैं, कभी वह 20वां ओवर फेंकते हैं. पाकिस्तान में 20वां ओवर कौन फेंकता है? तारिक? नवाज? शादाब? अबरार? उन्होंने आखिरी बार कब किया था? फहीम ने किया है, चाहे अच्छा किया हो बुरा.’

उमर गुल और हफीज ने भी सलमान अली आगा की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए यही बातें कहीं. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स और यूएसए के खिलाफ फहीम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था ताकि भारत के खिलाफ इस दबाव भरे मैच से पहले उनमें आत्मविश्वास तैयार होता.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.