
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मैच आज नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम को फेवरिट है. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के सामने कुछ सवाल हैं. कुछ टेंशन हैं जिनसे भारतीय टीम प्रबंधन को जूझना है. टेंशन सिलेक्शन की. टीम के कुछ खिलाड़ी खराब सेदहत से जूझ रहे हैं. अभिषेक शर्मा को तो अस्पताल तक जाना पड़ा. हालांकि उन्हें छुट्टी मिल गई लेकिन आज उनका मैदान पर उतरना मुश्किल है. और इससे टीम इंडिया की प्लानिंग पर असर तो पड़ेगा.
नामीबिया के खिलाफ भारत को वैसे कुछ खास चुनौती तो पेश नहीं आनी चाहिए. पर इस मैच को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक तैयारी के तौर पर लिया जा सकता है. यूएसए के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर जिस तरह लड़खड़ाया था उससे मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन के माथे पर शिकन तो जरूर आई होगी. अमेरिका के सामने भारत को 13 खिलाड़ियों में से ही 11 चुनने थे. जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार था और वॉशिंगटन सुंदर चोट से लौटकर टीम के साथ आए नहीं थे.
अब सुंदर दिल्ली में भारतीय दल के साथ हैं. लेकिन क्या वह मैच फिट हैं? यह तो मैदान पर ही पता चलेगा. बुमराह अमेरिका के खिलाफ खेले नहीं थे. लेकिन मंगलवार को वह नेट्स में अच्छी लय के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. अभिषेक के पेट की समस्या के बारे में तो हम आपको बता ही चुके हैं. खबर तो यह भी है कि जब वह मुंबई में मैदान पर उतरे तब भी उन्हें तेज बुखार था. हालांकि वह सिर्फ एक गेंद ही खेल पाए. उन्होंने खाता नहीं खोला. और फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे. संजू सैमसन ने उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी निभाईं.
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा, ‘संजू अच्छा महसूस कर रहे हैं और चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर टीम में अपनी भूमिका को समझ रहे हैं। वह एक नेक इंसान हैं, टीम के साथ उनका व्यवहार अच्छा है, वह अच्छी तरह से अभ्यास कर रहे हैं और टीम में हम सभी से यही उम्मीद करते हैं.’
भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी अभिषेक शर्मा की सेहत पर कुछ ऐसा बयान दिया है. वर्मा ने बताया कि अभिषेक को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वह मैदान पर उतरेंगे या नहीं इसका फैसला बाद में लिया जाएगा. तो ऐसा लगता है कि ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ही पारी का आगाज कर सकते हैं. पर ईशान के साथ भी एक दिक्कत हो गई. बुधवार को नेट अभ्यास पर उन्होंने जबर्दस्त फॉर्म बरकरार रखा लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर उनके बायें पैर पर लगा.बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया. किशन गेंद लगने के बाद नेट्स से चले गए. वह बाद में बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की.
भारतीय टीम को यहां शाम सात बजे खेलना है. वर्ल्ड कप में इससे पिछला मैच सुबह 11 बजे हुआ था. तब मैदान पर ज्यादा रन नहीं बने थे. नीदरलैंड्स के खिलाफ नामीबिया ने सिर्फ 156 रन बनाए थे. लेकिन इससे पिच के बारे में सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. वैसे दिल्ली का मैदान छोटा है. और यहां बड़े शॉट्स लगते हैं. पिच पर उछाल अच्छा रह सकता है. और, भारतीय टीम अगर पहले बल्लेबाजी करे तो 200 के आसपास का स्कोर बनाना चाहेगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.