live

T20 World Cup 2026. AFG vs NZ, MATCH 4: न्यूजीलैंड ने चुकाया 2 साल पुराना हिसाब, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

T20 World Cup 2026. AFG vs NZ, MATCH 4: न्यूजीलैंड ने चुकाया 2 साल पुराना हिसाब, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

Published date india.com Updated: February 8, 2026 2:44 PM IST
tim-seifert
tim-seifert

T20 World Cup 2026 AFG vs NZ: स्कोर-  न्यूजीलैंड 5 विकेट पर 183 रन (टिम सिफर्ट 65, ग्लेन फिलिप्स 42, मुजीब-उर-रहमान 2-31) ने अफगानिस्तान 6 विकेट पर 182 (गुलबदीन नायब 63, अटल- 29, लॉकी फर्ग्युसन- 40 रन पर दो विकेट) को पांच विकेट से हराया.

न्यूजीलैंड को एक वक्त डर लगा होगा. ऐसा कि कहीं 2024 की कहानी दोहराई जाएगी. गुलबदीन नायब की हाफ सेंचुरी और मुजीब उर रहमान के लगातार दो विकेट ने कीवी टीम को फंसा दिया था. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चेन्नई में खेले गए इस मैच में टिम सिफर्ट की वर्ल्ड कप में पहली हाफ सेंचुरी और ग्लेन फिलिप्स की पारी ने न्यूजीलैंड को राहत देने का काम किया. अफगानिस्तान ने कोशिशें कीं लेकिन वे नाकाम रहे. टीम की गेंदबाजी में लचरपन साफ नजर आया. और फील्डिंग में भी गलतियां ऐसी रहीं जिन्होंने कीवी टीम से दबाव हटाने का काम किया.

दिन के इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर छह विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया. नायब ने 35 गेद पर 63 रन बनाए. चेपॉक की स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर यह स्कोर अच्छा लग रहा था. यहां उछाल बढ़िया है और स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. स्लोअर गेंदबाजों के लिए यहां मदद होती है और इससे अफगानिस्तान को फायदा होने की उम्मीद थी.

मुजीब ने फिल एलन और रचिन रविंद्र को बोल्ड कर अपनी टीम को उम्मीद जताई थी. पारी के दूसरे ही ओवर में मिले इन विकेटों ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला. लेकिन ग्लेन फिलिप्स और टिम सिफर्ट ने अफगानिस्तान को शिकंजे में फंसा दिया. राशिद खान के पहले ही ओवर में 14 रन बने. और इसके बाद अफगानिस्तान मैच में पिछड़ता ही रहा. आखिर में न्यूजीलैंड ने दो ओवर बाकी रहते मुकाबला जीत लिया.

राशिद खान की टीम में तीन स्पिनर हैं. खुद उनके अलावा मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी इस टीम का हिस्सा हैं. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को जगह नहीं मिली है. हालांकि उन्हें पिच पर गेंदबाजी करने में आनंद आता है. जियाउर रहमान शरीफी, जिन्हें चोटिल नवीन-उल-हक के स्थान पर शामिल किया गाया है और बाएं हाथ के पेसर फजलहक फारुखी को दो तेज गेंदबाजों के तौर पर चुना गया है. इसके साथ ही अजमतुल्लाह उमरजई और गुलबदीन नायब भी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो इस टीम में सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर हैं. वह हैं कप्तान मिशेल सैंटनर. लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को जगह नहीं मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने पिच पर घास देखते हुए तेज गेंदबाजों को ज्यादा मौके दिए हैं. मैट हेनरी इस गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. लॉकी फर्ग्युसन और जैकब डफी भी इस गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं.

न्यूजीलैंड XI 1 फिन एलन, 2 टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), 3 रचिन रवींद्र, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 मार्क चैपमैन, 6 डेरिल मिशेल, 7 मिशेल सेंटनर (कप्तान), 8 जेम्स नीशम, 9 मैट हेनरी, 10 लॉकी फर्ग्यूसन, 11 जैकब डफी

अफगानिस्तान XI 1 रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), 2 इब्राहिम जादरान, 3 सेदिकुल्लाह अटल, 4 दरविश रसूली, 5 अजमतुल्लाह उमरजई, 6 गुलबदीन नायब, 7 मोहम्मद नबी, 8 राशिद खान (कप्तान), 9 फजलहक फारूकी, 10 जियाउर रहमान, 11 मुजीब उर रहमान

Live Updates

  • Feb 8, 2026 2:24 PM IST
    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. मुजीब उर रहमान ने दो विकेट लेकर अपनी टीम को उम्मीद दी थी लेकिन ग्लेन फिलिप्स और टिम सिफर्ट ने मिलकर कीवी टीम की जीत की बुनियाद रखी. इस जीत के साथ ही 2024 में गयाना में अफगानिस्तान के हाथों मिली 84 रन की हार का न्यूजीलैंड ने बदला ले लिया है.
  • Feb 8, 2026 2:19 PM IST
    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर
    न्यूजीलैंड को जीतने के लिए आखिरी तीन ओवरों में सिर्फ 13 रन चाहिए. अफगानिस्तान को विकेट चाहिए. न्यूजीलैंड ने अभी पांच विकेट खोए हैं. टिम सिफर्ट की हाफ सेंचुरी ने न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में रखा है. मिशेल सैंटनर और डेरेल मिशेल क्रीज पर हैं. और यहां से कीवी टीम के लिए मुकाबला मुश्किल नहीं लग रहा है. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने 183 रन का टारगेट रखा है.
  • Feb 8, 2026 1:43 PM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर अफगानिस्तान को कप्तान राशिद खान ने बड़ी कामयाबी दिलाई. उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए ग्लेन फिलिप्स गेंद को विकेट पर मार बैठे. उन्होंने 26 गेंद पर 45 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा. मार्क चैपमैन क्रीज पर आए हैं.

  • Feb 8, 2026 1:39 PM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर टिम सिफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवा दी है. उसने 9 ओवर में दो विकेट पर 87 रन बना लिए हैं. अफगानिस्तान के गेंदबाज अगर लाइन और लेंथ में हल्की सी भी गड़बड़ी कर रहे हैं तो यह जोड़ी उसका पूरा फायदा उठा रही है. फारुखी को खास तौर पर सिफर्ट के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है. मुजीब के खिलाफ फिलिप्स ने आक्रामक रुख अपनाया.

  • Feb 8, 2026 1:11 PM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर- पारी के दूसरे ही ओवर में न्यूजीलैंड को मुजीब-उर-रहमान ने एक के बाद एक दो झटके दिए. अफगानिस्तान ने नूर अहमद के स्थान पर मुजीब को चुना उन्होंने अपने पहले ही ओवर में फिन एलन और रचिन रविंद्र को बोल्ड कर दिया. ग्लेन फिलिप्स भी फिरकी में फंस गए थे. लेकिन वह किसी तरह हैट्रिक को बचा गए.

    एलन को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर रचिन रविंद्र को स्विंग पर आउट किया. अराउंड द विकेट मुजीब ने कमाल की गेंद फेंकी. दो ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 14 रन. टारगेट 183 रन है.
  • Feb 8, 2026 12:41 PM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड के सामने 183 रन का लक्ष्य. क्या यह काफी होगा.

  • Feb 8, 2026 11:27 AM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर- लॉकी फर्ग्सुयन ने इब्राहिम जादरान को किया आउट. 10 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हुए. न्यूजीलैंड को पहली कामयाबी. फर्ग्युसन ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया.

  • Feb 8, 2026 11:19 AM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर- गुरबाज ने अब हाथ खोले हैं. और अफगानिस्तान की टीम के स्कोर को रफ्तार देनी शुरू की है. उन्होंने जैकब डफी के ओवर में छ्क्का और चौका लगाकर अफगानिस्तान का रनरेट छह रन प्रति ओवर के पार पहुंचाया. चार ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है.

  • Feb 8, 2026 11:16 AM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर

    मैट हेनरी की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पुल किया. गेंद हवा में ऊंची गई. विकेटकीपर टिम सिफर्ट गेंद के लिए पीछे दौड़ रहे थे. और एक ओर से फिल एलन दौड़ रहे थे. और तीसरी ओर से एक फील्डर गेंद के लिए दौड़ रहा था. एलन और सिफर्ट के बीच टक्कर हुई और गेंद वहीं गिर गई. गुरबाज को जीवनदान मिला.
  • Feb 8, 2026 11:10 AM IST

    T20 World Cup 2026. MATCH 4 AFG vs NZ LIVE: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर-
    अफगानिस्तान की टीम के लिहाज से शुरुआत जरा धीमी है. टीम ने 2 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.