T20 World Cup 2026 Match 9 Aiden Markram Fifty And Lungi Ngidi Four Wickets Help South Africa To Beat Canada By 57 Runs
SA vs CAN- एडिम मार्करम की फिफ्टी के बाद लुंगी गिडी के स्पेशल 'चौके' की बदौलत साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराया
कनाडा ने यहां टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. साउथ अफ्रीका ने शुरुआत से ही उस पर दबाव बनाए रखा और आखिरकार 57 रनों से यह मैच जीत लिया.
कप्तान एडिम माक्ररम के शानदार अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप D के अपने पहले मैच में सोमवार को कनाडा को 57 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 214 रन बनाए. माक्ररम ने 32 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट पर 156 रन ही बना सकी. नवनीत धालीवाल ने 64 रन बनाए.
कनाडा की शुरुआत काफी खराब रही और पहली ही गेंद पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा आउट हो गए. लुंगी गिडि की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक ने उनका कैच लपका. गिडि ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. तीसरे ओवर में गिडि ने युवराज शर्मा और किर्टोन को आउट कर दिया. इस समय कनाडा का स्कोर तीन ओवर में तीन विकेट पर 26 रन था.
धालीवाल और हर्ष ठाकेर (29 गेंद में 33) ने 5वें विकेट के लिए 69 रन जोड़े लेकिन मार्को यानसेन ने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले साउथ अफ्रीका की पारी में माक्ररम ने दूसरे ओवर में डिलोन हेलाइगर को तीन चौके लगाए. क्विंटन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाए और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिये 6.5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की.
साउथ अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए. माक्ररम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाए. माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लॉन्ग ऑन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया.
इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे. डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद तक ही टिक सके और इसी ओवर में मिड आफ पर निकोलस किर्टोन को कैच देकर पवेलियन लौट गए.
आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर दिया. दोनों ने 37 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी की. कनाडा के लिए अंश पटेल ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.