
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
कनाडा की टीम में खेल रहे भारतीय मूल के बल्लेबाज युवराज समरा T20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ 174 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन कनाडा की टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इतना स्कोर बनाने के बावजूद कोई उलटफेर नहीं कर पाई और न्यूजीलैंड ने उन्हें 29 बॉल बाकी रहते 8 विकेट से हरा दिया. कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी के दम पर मंगलवार को यहां ग्रुप डी के मैच में कनाडा को 29 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की.
भारत के वर्ल्ड कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर 19 वर्षीय समरा का नाम रखा गया था. उन्होंने अपने नाम को सही साबित करते हुए आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 65 गेंद पर 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल हैं. उनकी इस पारी की मदद से कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 173 रन बनाए.
फिलिप्स की 36 गेंद पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 76 रन की पारी तथा रचिन रविंद्र (59*) के साथ उनकी 146 रन की अटूट साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर कनाडा के स्कोर को बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और शान से अगले चरण में प्रवेश किया.
न्यूजीलैंड ने चार मैच में छह अंक के साथ ग्रुप चरण के अपने अभियान का समापन किया. वह ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट (6) और फिन एलन (21) के विकेट गंवा दिए. एलन ने दिलन हेइलिगर पर चौका और छक्का लगाया लेकिन इसी गेंदबाज ने अगले ओवर में उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी. न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट पर 60 रन बनाए.
यह भी देखें- ईशान किशन की प्रेमिका अदिति हुंडिया की नेटवर्थ, सिर्फ मॉडलिंग से ही होती है तगड़ी कमाई
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए फिलिप्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और कनाडा के अनुभवहीन आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने पारी के 11वें ओवर में अंश पटेल पर 2 छक्के लगाकर केवल 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की तरफ से नया रिकॉर्ड है. उन्होंने आरोन रेडमंड का 2009 में आयरलैंड के खिलाफ और वर्तमान टूर्नामेंट में सीफर्ट का यूएई के खिलाफ 23 गेंद में अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ा.
वर्तमान टूर्नामेंट में इससे पहले रन बनाने के लिए जूझ रहे रविंद्र ने शिवम शर्मा पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और सुपर आठ के महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले फॉर्म में वापसी की. उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए जिसमें विजयी चौका भी शामिल है.
(एजेंसी भाषा)
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.