T20 World Cup 2022: आयरलैंड से हारकर टूटा जोस बटलर का दिल, बोले- अब हम पर दबाव है

आयरलैंड से हार के बाद ही इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने यह मान लिया है कि अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टीम पर दबाव बन गया है. अब उसके बाकी तीन मुकाबले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होने हैं, जो नॉकआउट मैचों की तरह होंगे.

Published date india.com Published: October 26, 2022 4:18 PM IST
T20 World Cup 2022: आयरलैंड से हारकर टूटा जोस बटलर का दिल, बोले- अब हम पर दबाव है
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड @ICCTwitter

बारिश से प्रभावित मैच में इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के चलते 5 रन से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ इंग्लैंड टीम ने यह मानने में देर नहीं की कि अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टीम पर दबाव है. इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ उनकी टीम ने गलती की और इस गलती के चलते उन पर दबाव होगा.

इंग्लैंड गुरुवार को बारिश से प्रभावित मैच में आयरलैंड से डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से हार गया. उसने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था. अब ग्रुप में आयरलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 अंक है और ऐसे में शीर्ष दो स्थान पर रहने के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है.

बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पहले 10 ओवरों में खराब खेल दिखाया और उन्हें हावी होने का मौका दिया. हम अपने खेल में निरंतरता नहीं बनाए रख सके और उन्हें हमने क्रीज के दोनों तरफ रन बनाने का मौका दिया. दूसरे 10 ओवर काफी बेहतर थे.’

उन्होंने कहा, ‘आयरलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया. हम जानते हैं कि हमने गलती की और स्वयं पर अधिक दबाव बनाया. अब अगर आपको आगे बढ़ने के लिए किसी मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है तो वह इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच होगा.’

आयरलैंड के कप्तान एंडी बालबर्नी को खुशी है कि उनकी टीम ने खिताब की प्रबल दावेदार टीम को हराया. उन्होंने कहा, ‘हम सात विकेट गंवाकर निराश थे, लेकिन खिताब की प्रबल दावेदार टीम के खिलाफ जीत दर्ज करना शानदार रहा. हमें दर्शकों का भी समर्थन मिला. यह काफी भावनात्मक हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.