कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद स्कॉटलैंड ने चार विकेट पर 207 रन रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस मैच में स्कॉटलैंड के लिए ओपनर जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली. इसके अलावा ब्रेंडन मैकमुलन ने 18 गेंद पर 41 रन बनाए. लेकिन जिस खिलाड़ी ने मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वह माइकल लीस्क रहे. पहले इस खिलाड़ी ने बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाया और उसके बाद गेंद से भी कमाल किया. वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
लीस्क 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे. 20वें ओवर की दूसरी कगेंद पर उन्होंने चौका लगाया. और इसके बाद अगली गेंद पर दो रन बनाए. तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर चौका लगाया. और इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर उन्होंने दो छक्के जड़ दिए. सिर्फ पांच गेंदों पर उन्होंने 22 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 440 का रहा. इस पारी ने स्कॉटलैंड को 200 के पार जाने में मदद की. टीम ने चार विकेट पर 207 रन बनाए. स्कॉटलैंड पहली असोसिएट नेशन टीम बनी जिसने टी20 वर्ल्ड कप में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया हो. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. पहली बार किसी टीम ने इस सीजन में 200 का आंकड़ा पार किया है.
स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्सी और माइकल जोन्स ने पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े. जोन्स ने अपनी पारी में 13 चौके और दो छ्क्के लगाए. वहीं जोन्स ने 30 गेंदों पर 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए.
इटली की टीम के पास इस स्कोर का कोई जवाब नहीं था. टीम 16.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी. यहां भी लीस्क ने कमाल दिखाया. इस ऑफ स्पिनर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर चार विकेट लिए. इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है. लेकिन उसके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इटली के लिए बेन मानेन्ती ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया. अपनी पारी में दो चौके और छक्का लगाया.
इटली को मैच की शुरुआत में ही झटका लगा जब चौथे ओवर में कप्तान वेन मेडसन के बाएं कंधे में चोट लगी. उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाए. पिछले साल जुलाई में यूरोपीय क्वॉलिफायर में चार मैच में इटली के खिलाफ इकलौती हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूक गई थी. बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने के बाद स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में जगह मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.