By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Take Your Money Play Your Game And Go Home Wasim Akram Advised Babar Azam To Avoid Leading The Psl Team
"अपने पैसे लो, घर जाओ", AUS vs PAK टेस्ट सीरीज से पहले वसीम अकरम ने बाबर आजम को दी सलाह
Wasim Akram on Babar Azam: नए टेस्ट कप्तान शान मसूद(Shaan Masood) की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट (AUS vs PAK Test Series) मैचों की सीरीज खेलेगी जो सात जनवरी तक चलेगी.
AUS vs PAK Test Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व वसीम अकरम (Wasim Akram) ने बाबर आजम (Babar Azam) के साथ अपनी पिछली बातचीत को याद किया. बाबर आज़म ने भारत में खराब विश्व कप अभियान के बाद सभी फॉर्मट की कप्तानी छोड़ दी थी.
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने भारत में फ्लॉप शो दिखाया और नॉकऑउट स्टेज में जगह बनाने से चूक गई. विश्व कप में बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 9 मैचों में केवल 9 अंक हासिल किए. बाबर आजम एंड कंपनी ने चार मैचों में जीत दर्ज की और पांच मैचों में उन्हें हार मिली. विश्व कप में 9 मैचों में 40.00 के औसत से, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 320 रन बनाए. उन्होंने ICC इवेंट में पाकिस्तान के लिए चार अर्धशतक भी बनाए.
विश्व कप 2023 के बाद बाबर आजम के पाकिस्तान के कप्तान के रूप में पद छोड़ने के साथ, महान क्रिकेटर वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इस बल्लेबाज को एक सलाह दी. स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए, अकरम ने बाबर आजम को टी20 टूर्नामेंट में पीएसएल टीम का नेतृत्व करने से बचने की सलाह दी.
कराची किंग्स में बाबर आजम के साथ काम कर चुके वसीम अकरम ने कहा, “मैंने कुछ साल पहले बाबर आजम को एक सुझाव दिया था कि लीग क्रिकेट में कप्तानी मत करो. [आप] बड़े खिलाड़ी हैं, अपना पैसा ले लो, अपना खेल खेलो, रन बनाओ, घर जाओ, और फिर अगले काम में लगो. पाकिस्तान की कप्तानी ठीक है, लेकिन लीग बिना किसी कारण के अतिरिक्त तनाव लाती है.”
इससे पहले, कराची किंग्स ने बाबर आजम को पेशावर जाल्मी के साथ ट्रेड किया था और बदले में सुपरस्टार हैदर अली और शोएब मलिक को शामिल किया था. पेशावर जाल्मी पीएसएल के 2022-2023 सीज़न में चौथे स्थान पर रही. लाहौर कलंदर्स ने लाहौर में पाकिस्तानी टूर्नामेंट के एलिमिनेटर 2 में बाबर एंड कंपनी को हराया. बाबर आजम ने पिछले सीजन में जाल्मी के लिए 522 रन बनाए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें