By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Tanzid Hasan And Mohammad Naim Step Up As Bangladesh Look To The Future With Asia Cup Squad Mahmudullah Dropped
एशिया कप 2023 के लिए तनजीद हसन, मोहम्मद नईम जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रहा है बांग्लादेश
30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में बांग्लादेश का पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ है.
बांग्लादेश ने शनिवार को आगामी एशिया कप टूर्नामेंट के लिए शाकिब अल हसन की अगुवाई में 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया. बीसीबी ने पाकिस्तान, श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 22 साल के तनजीद हसन (Tanzid Hasan) को पहली बार वनडे टीम में मौका दिया है. साथ 23 साल मोहम्मद नईम (Mohammad Naim) को भी वनडे स्क्वाड में बरकरार रखा गया है.
तनजीद बांग्लादेश टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इसी भूमिका पर खेलते हुए उन्होंने 18 मैचों में 1350 रन बनाए हैं, जबकि 46 लिस्ट-ए मैचों में तंजिद के नाम 1271 रन हैं.
आबेदीन ने टीम में इतने सारे नए चेहरों को चुनने की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा, “हम तनजीद हसन को लेकर काफी आश्वस्त हैं. उन्हें हाई परफॉर्मेंस कार्यक्रम में लंबे समय तक प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने इमर्जिंग कप में अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे उम्मीद है कि वह टीम के लिए कुछ कर सकते हैं.”
शीर्ष क्रम बल्लेबाज नईम ने साल 2019 में बांग्लादेश के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किा था लेकिन वनडे सेटअप में उन्हें पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान मौका मिला था.
नईम के बारे में आबेदीन ने कहा, “नईम ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था. इमर्जिंग कप में उन्होंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. लेकिन वह सही स्थिति में हैं. उनके पास थोड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है. इसलिए उन्हें एक और मौका दिया गया है.”
इन युवा खिलाड़ियों के अलावा शमीम हुसैन, महेदी हसन और नसुम अहमद ने एशिया कप के लिए वनडे टीम में वापसी की है. जबकि ऑलराउंडर महेदी को स्पिन गेंदबाजी को अतिरिक्त मजबूती देने के लिए चुना गया है.
इस पर आबेदिन ने कहा, “महेदी बीपीएल के दौरान घायल हो गए थे. वह लंबे समय तक बाहर रहे थे. वह हमारी टी20 टीम में थे. उन्होंने इमर्जिंग कप में अच्छा प्रदर्शन किया था. वह एशिया कप में कुछ कमाल दिखा सकते हैं.”
उन्होंने कहा, “शमीम अपने अंडर-19 दिनों से ही हमारे साथ है. 2021 में टी20 विश्व कप में चुने जाने के बाद वह गिरावट से गुजरा. वह हाल ही में उबर गया है. उसने हाल ही में टी20ई में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह एक सक्षम क्रिकेटर है, जो कि है हमें उसे चुनने का विश्वास मिला.”
हालांकि बांग्लादेश के एशिया कप स्क्वाड की सबसे बड़ी खबर है अनुभवी महमूदुल्लाह को ड्रॉप किए जाने की. उन्होंने आखिरी वनडे मैच इसी साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वह जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे.
मार्च में चयनकर्ताओं ने कहा था कि उन्हें ब्रेक दिया जा रहा है. महमुदुल्लाह हालांकि अभी भी टीम मैनेजमेंट की योजनाओं से बाहर हैं, क्योंकि शमीम, अफीफ हुसैन और महेदी जैसे खिलाड़ियों को उनसे आगे माना जा रहा था.
आबेदीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने शुरुआती दौर में महमुदुल्लाह के बारे में लंबी चर्चा की, हमने विरोध और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें हटा दिया है. मुझे लगता है कि यह टीम मैनेजमेंट का एक अच्छा फैसला था. हमने इस बारे में कोच और कप्तान से बात की है.”
30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में बांग्लादेश का पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें