भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद उसकी खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात शुरू हो गई है. सबसे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों, सिलेक्टर्स और सपॉर्ट स्टाफ को 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी. इसके बाद कई खिलाड़ियों की राज्य सरकारों वह उनके राज्य खेल संघों ने भी इनाम देने की घोषणा की. अब इस कड़ी में देश के उद्योगपति घराने भी पीछे नहीं हैं. टाटा कंपनी ने टीम की खिलाड़ियों को अपनी आने वाली नई लग्जरी कार टाटा सिएरा देने का ऐलान किया है.
कंपनी ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि वह वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए जल्द ही लॉन्च होने वाली टाटा सिएरा की पहली विशेष खेप भेंट करेगी. कंपनी इस कार का टॉप मॉडल इन खिलाड़ियों को देगी.
#ICCWomensWorldCup2025 | भारतीय महिला क्रिकेट टीम की असाधारण उपलब्धि और ICC महिला विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स टीम को जल्द ही लॉन्च होने वाली टाटा सिएरा की पहली विशेष खेप भेंट करेगी। कंपनी टीम की प्रत्येक सदस्य को सिएरा का… pic.twitter.com/h5Iee7HPac
बता दें सिएरा टाटा की एक पुरानी कार थी, जिसका उत्पादन उसने साल 2003 बंद कर दिया था. लेकिन कंपनी ने एक बार फिर इस कार को कुछ बड़े बदलाव और नई तकनीक के साथ दोबारा उतारने का प्लान बनाया है. इसकी लॉन्चिंग नवंबर 2025 में होने की उम्मीद है. कंपनी इसका ईवी वेरिएंट भी बाजार में उतार रही है. इस लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ियों को यह कार गिफ्ट में पेशकश शानदार उदाहरण रखा है.
बता दें भारतीय महिला टीम ने साल 1978 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में कदम रखा था. 47 साल बाद भारत अपने वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब हुआ है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात दी थी. भारत तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था. इससे पहले दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था. इस बार अपने घर पर खेल रही भारतीय टीम से उम्मीद थी कि वह खिताब पर कब्जा जमा लेगी और उसने निराश भी नहीं किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.