T20 इतिहास में 13वीं बार ऑल आउट हुई टीम इंडिया, सभी 10 विकेट खोकर सिर्फ एक बार मिली है जीत

T20 इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत चौथी बार ऑल आउट हुआ है. यह कुल 13वां मौका है, जब भारतीय टीम इस फॉर्मेट में ऑल आउट हुई हो.

Published date india.com Updated: October 31, 2025 4:48 PM IST
India in Aus T120i
मेलबर्न T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 5 मैचों की सीरीज में दूसरा टी20 मैच खेल रही भारतीय टीम 125 रनों पर ऑलआउट हो गई है. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दूसरे मैच में भी भारत टॉस हार गया और उसे पहले बैटिंग का निमंत्रण मिला. भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उसने पावप्ले में अपने 4 विकेट गंवा दिए. एक छोर पर अभिषक शर्मा टिके हुए थे लेकिन सामने वाले छोर से कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा पाया. अंत में 68 रन बनाकर अभिषेक 9वें विकेट के रूप में आउट हुए तो इसी स्को पर भारत ऑल आउट हो गया.

T20I में 13वीं बार ऑलआउट

टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह 13वां मौका है, जब भारतीय टीम इस फॉर्मेट में ऑल आउट हुई हो. बता दें भारत इस फॉर्मेट में 256वां मैच खेलने उतरा है और इनमें से 13 बार वह ऑलआउट का शिकार हो चुका है.

ऑलआउट होकर सिर्फ 1 बार जीता है भारत

ऑल आउट होकर भारत का मैच जीतने का रिकॉर्ड बहुत ही खराब है और टीम इंडिया आज तक सिर्फ 1 ही बार जीत पाई है, जो उसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क के मैदान पर दर्ज की थी. इसके अलावा अन्य 11 बार उसे हार मिली है और यहां 12वीं बार भी उसकी हार तय लग रही है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 बार ऑलआउट

बता दें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 4 बार ऑल आउट हुई है और अगर वह आज हार जाता है तो चारों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. पहली बार भी भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में ही 1 फरवरी 2008 को ऑल आउट हुआ था.

T20I में कब-कब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलआउट हुआ भारत

इसके बाद कंगारू टीम ने 2010 में ब्रिजटाउन, वेस्टइंडीज में उसे ऑलआउट किया. तीसरी बार साल 2017 में गुवाहटी के मैदान पर भारतीय टीम अपने घर में कंगारुओं के खिलाफ सभी 10 विकेट गंवा बैठी थी और अब आज मेलबर्न के ही मैदान पर उसे इस टीम के खिलाफ चौथी बार अपना बोरी-बिस्तरा बंधवा लिया.खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.