लॉडरहिल (फ्लोरिडा): भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज यानी के रविवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाना है. भारतीय टीम पहले दोनों मैच हारकर सीरीज में पिछड़ गई थी, लेकिन उसने अगले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है. पांचवां टी20 जीतते ही भारतीय टीम सीरीज भी अपने नाम लेगी. टीम इंडिया ना सिर्फ सीरीज अपने नाम कर लेगी बल्कि वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेगी.
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली युवा टीम पांचवें मुकाबले में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर लौटेगी. इस मैच को जीतते ही टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने के पाकिस्तान (PAK) के रिकार्ड की बराबरी भी कर लेगी.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान ने अभी तक जिम्बाब्वे को 20 बार हराया है. भारतीय टीम ने चौथा मुकाबला जीतने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी 19वीं जीत दर्ज की थी और अब अगर वह पांचवा टी20 भी जीत जाती है तो पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी.
भारत ने शनिवार को ही यशस्वी जायसवाल (नाबाद 84) और शुभमन गिल (77) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल में चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज (IND vs WI) को 9 विकेट से धो दिया.
इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने जायसवाल और गिल की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 17 ओवर में केवल एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
अपना दूसरा दूसरा टी20 इंटरनेशल मुकाबला खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनका यह पहला अर्धशतक है और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. गिल ने 47 गेंदों पर तीन चौकों और पांच चौकों की मदद से 77 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. तिलक वर्मा ने नाबाद 7 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.