IND vs SA T20I: कटक में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

Team India T20I records in Cuttack: कटक के बाराबती स्टेडियम में अब तक 3 टी20 मैच खेले गए हैं. इन तीनों ही मुकाबलों में भारत की टीम शामिल रही है.

Published date india.com Published: December 8, 2025 8:18 PM IST
IND vs SA T20I, India vs South Africa 1st T20I, Live Cricket Score, South Africa tour of India 2025, Barabati Stadium, Cuttack T20I, Team India T20I records in Cuttack, Barabati Stadium, Barabati Stadium T20I Record, IND vs SA T20I records,
Barabati Stadium

Team India T20I records in Cuttack: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया जीत के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. यहां भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. कटक के बाराबती स्टेडियम में अब तक 3 टी20 मैच खेले गए हैं. इन तीनों ही मुकाबलों में भारत की टीम शामिल रही है.

इस मैदान पर 5 अक्टूबर 2015 को सबसे पहली बार टी20 मैच खेला गया था. साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 17.2 ओवरों में महज 92 रन पर समेटने के बाद 17.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की थी.

इसके बाद, 20 दिसंबर 2017 को यहां दूसरी बार टी20 मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 93 रन से शानदार जीत दर्ज की.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (61), महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 39) और मनीष पांडे (नाबाद 32) की शानदार पारियों के दम पर 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16 ओवरों में सिर्फ 87 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4, जबकि हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट निकाले.

IND vs SA 1st T20I Preview: गिल-पांड्या की वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप की तैयारी करने उतरेगा भारत

इस मैदान पर तीसरा मुकाबला 12 जून 2022 को खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 148 रन ही बना सकी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

श्रेयस अय्यर ने 40 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि दिनेश कार्तिक ने नाबाद 30 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

भारत ने यहां सिर्फ एक ही मैच जीता, जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. अब भारत यहां अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगा। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में फैंस को भारत से खासा उम्मीदें होंगी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.