
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को रौंदकर नौवीं बार यह खिताब अपने नाम कर लिया. एशिया कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन के लिए तैयार है. भारतीय टीम के अगले शेड्यूल में विराट कोहली और रोहित की वापसी होने वाली है.
भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी और फिर उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. कोहली और रोहित ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है और ऐसे में ये दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
एशिया कप के बाद टीम इंडिया को पहली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है. इस घरेलू टेस्ट सीरीज में कुल 2 ही मैच खेले जाएंगे. भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है.
पहला टेस्ट- 2-6 अक्टूबर (नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद)
दूसरा टेस्ट- 10-14 अक्टूबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
इस दिन होगी रोहित और कोहली की वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी, जहां टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला वनडे 19 अक्टूबर को ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा और इसी दिन विराट और रोहित की वापसी संभव है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को वनडे सीरीज के अलावा पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है.
पहला वनडे: 19 अक्टूबर (ऑप्टस स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर (एडिलेड ओवल)
तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर (एस सी ग्राउंड)
पहला टी20: 29 अक्टूबर (मनुका ओवल)
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर (एमसीजी)
तीसरा टी20: 2 नवंबर (बैलेरीव ओवल)
चौथा टी20: 6 नवंबर (हेरिटेज बैंक स्टेडियम)
पांचवा टी20: 8 नवंबर (गाबा स्टेडियम)
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया वापस घर लौटेगी, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इसके बाद दोनों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी.
Training ✅
All set for the #INDvWI Test series opener in Ahmedabad 👍#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/m7Ee9qlnOx
— BCCI (@BCCI) October 1, 2025
पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर (ईडन गार्डन्स)
दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर (एसीए स्टेडियम)
पहला वनडे: 30 नवंबर (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर (शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम)
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम)
पहला टी20: 9 दिसंबर (बाराबती स्टेडियम)
दूसरा टी20: 11 दिसंबर (पीसीए स्टेडियम)
तीसरा टी20: 14 दिसंबर (एचपीसीए स्टेडियम)
चौथा टी20: 17 दिसंबर (इकाना स्टेडियम)
पांचवा टी20: 19 दिसंबर (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.