Boxing Day Test में काली पट्टी बांध कर क्यों उतरी है टीम इंडिया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया. शुक्रवार को भारतीय टीम उनके शोक में अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है.

Published date india.com Published: December 27, 2024 9:39 AM IST
India in Black Armband
काली पट्टियां बांधकर उतरी टीम इंडिया @BCCI

मेलबर्न. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम मेलबर्न के मैदान पर उतरी तो खिलाड़ियों की बाजुओं पर काली पट्टियां बंधी थीं. फैन्स को यह समझने में देर नहीं लगी कि आखिर भारतीय टीम किसके शोक में ये काली पट्टियां बांधकर मैदान पर उतरी है. गुरुवार की रात नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. मनमोहन सिंह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल साइंस संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक सुधारों के जनक माना जाता है. वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे. उन्हें 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में, सम्मान के तौर पर बांह पर काली पट्टी बांध रही है.’

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से आगे से की. दिन के पहले ही सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन जुटाकर अपना स्कोर 450 के पार पहुंचा दिया. पूरे सत्र में भारत को सिर्फ एक ही विकेट मिल पाया था और ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लंच के लिए पवेलियन में नाबाद लौटे थे. हालांकि लंच के बाद भारत को जल्दी-जल्दी 2 सफलताएं मिलीं, जिसमें उसने मिचेल स्टार्क (15) और स्टीव स्मिथ (140*) को आउट कर उसके 500 रनों के करीब पहुंचने की चाह का झटका दिया.

हालांकि अंतिम विकेट के रूप में नाथन लियोन (13) और स्कोट बोलैंड (6*) ने अंतिम विकेट के रूप में 19 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 474 पहुंचा दिया. यहां जसप्रीत बुमराह ने लियोन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.