नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप (Women T20 World Cup 2024) के लिए दुबई पहुंच गई है. यहां पहुंचते ही टीम का दिन बन गया, जब उन्हें इस एयरपोर्ट पर साउथ इंडिया के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती से मुलाकात हो गई. भारतीय टीम और दग्गुबाती की मुलाकात अचानक ही हो गई दोनों को ही एक-दूसरे के यहां पहुंचने की खबर नहीं थी. लेकिन संयोग से दोनों एयरपोर्ट के उसी टर्मिनल में लैंड हुए. दग्गुबाती की फ्लाइट टीम इंडिया की फ्लाइट से पहले ही पहुंची थी. लेकिन वह अपने लगेज को रिसीव करने के लिए वहां रुके हुए थे इस दौरान टीम इंडिया भी वहां पहुंच गई.
भारतीय क्रिकेट टीम ने दग्गुबाती से टीम की मुलाकात का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को उसने कैप्शन दिया, ‘दुबई में उतरे’ बता दें दग्गुबाती अब देश भर में सिनेमा जगत का चर्चित चेहरा हैं. वह एसएस राजामोली की फिल्म बाहुबली में विलेन की भूमिका में नजर आए थे, फैन्स ने उनके रोल की जमकर सराहना की थी.
इस मुलाकात के दौरान बाहुबली ने टीम इंडिया के कैमरा क्रू से भी खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मैं इन हैरतअंगेज लोगों को देखकर उनसे मिलने से खुद को रोक नहीं पाया. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलने पहुंची है. भारत को अभी तक अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है.
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस बार यह खिताब जीतने की उम्मीद जताई है. उन्होंने दुबई रवाना होने से पहले कहा, ‘यह हमारे सर्वश्रेष्ठ टीम है, जिसके साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. खिलाड़ी लंबे समय से एकसाथ खेल रहे हैं. हम पिछली बार (2023) बहुत करीब तक पहुंचे थे लेकिन सेमीफाइनल में हार गए. हमने इस बार तैयारियों के लिहाज से सभी बॉक्स पर टिक कर लिया है.’
बता दें इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप पहले बांग्लादेश में आयोजित होना था लेकिन अगस्त में वहां हुए तख्ता पलट और अशांति के चलते बाद में ICC ने उसे दुबई शिफ्ट कर दिया. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर को होगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.